Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायपुर में महिला BLO से बदसलूकी का VIDEO VIRAL,साड़ी खींचकर पीटा; फॉर्म देने में देरी पर भड़की

साड़ी खींचकर पीटा; फॉर्म देने में देरी पर भड़की
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायपुर के काली माता वार्ड में एक महिला द्वारा बीएलओ के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    कैसे शुरू हुआ विवाद?

    जानकारी के मुताबिक, महिला बीएलओ से एसआईआर फॉर्म घर पर पहुंचाने की मांग कर रही थी। फॉर्म देने में देरी होने पर वह गाली-गलौज पर उतर आई और फिर बीएलओ से हाथापाई करने लगी। इस घटना को देखकर स्थानीय लोग नाराज हैं और उन्होंने महिला के व्यवहार की कड़ी निंदा की है। फिलहाल अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

    Twitter Post

    पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

    मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान अधिकारियों के साथ अभद्रता का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले रायपुर के महंत लक्ष्मी नारायण वार्ड में भी बीएलओ अधिकारी ने भाजपा पार्षद पर धमकी देने का आरोप लगाया था।

    फोन पर रो पड़ी थी बीएलओ अधिकारी

    इस पिछली घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो में बीएलओ अधिकारी अपने सीनियर को रोते हुए फोन पर शिकायत कर रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया था कि पार्षद ने उनसे पूछा- आप कांग्रेस के बीएलए के साथ क्यों घूम रही हैं? भाजपा बीएलए के साथ क्यों नहीं? बीएलओ का कहना था कि पार्षद ने फोन करके भी उन्हें धमकाया और कहा- तुम्हें तमीज नहीं है, मैं तुम्हारे खिलाफ शिकायत करूंगा।

    BLO की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

    लगातार दो घटनाओं ने मतदाता सूची अभियान में लगे बीएलओ अधिकारियों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि फील्ड ड्यूटी के दौरान उनके साथ बढ़ती बदसलूकी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने जरूरी हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts