Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायपुर में नर्स की बेरहमी से हत्या, बॉयफ्रेंड ने किया चाकू से हमला, बोला- दूसरे से करती थी बात

रायपुर में नर्स की बेरहमी से हत्या, बॉयफ्रेंड ने किया चाकू से हमला, बोला- दूसरे से करती थी बात
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक नर्स की दर्दनाक हत्या से सनसनी फैल गई। टिकरापारा थाना क्षेत्र में रहने वाली नर्स प्रियंका दास की उसके ही बॉयफ्रेंड ने चाकू गोदकर हत्या कर दी। हत्या की वजह युवती का किसी और लड़के से बात करना बताया जा रहा है।

    कमरे में खून से सनी मिली लाश

    बता दें कि, प्रियंका दास (23) निजी अस्पताल में नर्स थी और अपनी तीन सहेलियों के साथ टिकरापारा में किराए के कमरे में रहती थी। गुरुवार सुबह नाइट ड्यूटी के बाद जब उसकी सहेली कमरे पर लौटी, तो देखा की प्रियंका खून से लथपथ पड़ी है। उसने यह सब देखकर घबराहट में तुरंत पुलिस को सूचना दी।

    पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को किया गिरफ्तार

    पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पहुंची और सबूत जुटाए। इसके बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। जांच में पता चला कि आरोपी बॉयफ्रेंड दुर्गेश वर्मा ने वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस ने उसे गुढ़ियारी में गिरफ्तार कर लिया। 

    बॉयफ्रेंड ने सुलाया मौत के घाट 

    पूछताछ में दुर्गेश ने बताया कि नर्स से उसकी दोस्ती थी। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से वह दूसरे लड़के से बात कर रही थी, जिससे वह नाराज था। वारदात के एक दिन पहले ही उसने चाकू खरीदा था। वह नर्स से मिलने पहुंचा। जहां दूसरे से अफेयर की बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान दुर्गेश ने गुस्से में नर्स के सीने पर चाकू घोंप दिया। वहीं, युवती की मौके पर मौत हो गई।

    फिलहाल जांच जारी

    ASP डीआर पोर्ते ने बताया कि मौके से चाकू बरामद किया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के बाद वह कैसे फरार हुआ।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts