रायपुर में मां-बेटी की संदिग्ध मौत, भाई के घर राखी बांधने आई थीं; जहर देने की आशंका

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तिल्दा के खरोरा थाना क्षेत्र में मां-बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतिका 55 वर्षीय बिंद बाई चतुर्वेदी परसाडीह (बलौदाबाजार) की रहने वाली थीं, जबकि उनकी 30 वर्षीय बेटी उषा मनहरे तिल्दा में रहती थी। बिंद बाई रक्षाबंधन पर अपने भाई के घर ग्राम पचरी आई थीं, जहां यह हादसा हुआ।
रायपुर में मां-बेटी की संदिग्ध मौत, भाई के घर राखी बांधने आई थीं; जहर देने की आशंका
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तिल्दा के खरोरा थाना क्षेत्र में मां-बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतिका 55 वर्षीय बिंद बाई चतुर्वेदी परसाडीह (बलौदाबाजार) की रहने वाली थीं, जबकि उनकी 30 वर्षीय बेटी उषा मनहरे तिल्दा में रहती थी। बिंद बाई रक्षाबंधन पर अपने भाई के घर ग्राम पचरी आई थीं, जहां यह हादसा हुआ।

    त्योहार के बीच तड़पते मिलीं मां-बेटी

    जानकारी के मुताबिक, 9 अगस्त की शाम परिवार में रक्षाबंधन मनाया जा रहा था। इसी दौरान बिंद बाई और उनकी बेटी घर में जमीन पर तड़प रही थीं। तभी बिंद बाई का बेटा तालाब से लौटकर आया और यह दृश्य देखकर पड़ोसियों को बुलाया। स्थानीय डॉक्टर भी मौके पर पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर देखकर इलाज से मना कर दिया। उस समय घर में मृतका का भाई मौजूद नहीं था।

    सुबह से घर में चल रहा था विवाद

    पड़ोसियों ने बताया कि सुबह से घर में झगड़े की आवाजें आ रही थीं, हालांकि कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस को शक है कि विवाद का इस घटना से संबंध हो सकता है। जहर देकर मारने की भी आशंका जताई जा रही है।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मिलेगी सच्चाई

    खरोरा थाना प्रभारी कृष्णा कुशवाहा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जहर से मौत का लग रहा है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह हत्या है या आत्महत्या। सच्चाई जानने के लिए दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही कारण साफ होगा।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts