PlayBreaking News

रायगढ़ में टीचर पर बच्चों से दुर्व्यवहार का आरोप, कलेक्टर से की गई शिकायत, शिक्षक को हटाने की मांग

Follow on Google News
रायगढ़ में टीचर पर बच्चों से दुर्व्यवहार का आरोप, कलेक्टर से की गई शिकायत, शिक्षक को हटाने की मांग
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के दियागढ़ गांव में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में अभिभावकों और ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत की है।

    क्या है पूरा मामला? 

    परिजनों का आरोप है कि शासकीय माध्यमिक स्कूल चिंगारी के शिक्षक गांधीराम राठिया बच्चों की जाति के आधार पर भेदभाव करते हैं और उन्हें 'छूत -अछूत' कहकर अपमानित करते हैं। साथ ही, शिक्षक बच्चों को उनके गरीब होने का ताना देते हैं और कहते हैं कि वे कुछ भी नहीं कर सकते। वहीं, बच्चों को धमकी देते हैं कि वे उनके खिलाफ थाने में शिकायत कर देंगे। 

    Uploaded media

    ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

    शिक्षक के इस व्यवहार से परेशान होकर गांव के लोग सोमवार को बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर को एक लिखित आवेदन देकर शिक्षक को स्कूल से हटाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में करीब 40-45 बच्चे पढ़ते हैं और गांधीराम का व्यवहार किसी के भी साथ सही नहीं है। सरपंच और गांव के अन्य जनप्रतिनिधियों के समझाने पर भी वह उन्हें धमकाते हैं।

    ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन 

    टीचर पर बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप को लेकर की गई लिखित शिकायत पर अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि इस मामले की जल्द ही जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts