PlayBreaking News

रायगढ़ में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, बगीचे में दफनाए शव, बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया

Follow on Google News
रायगढ़ में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, बगीचे में दफनाए शव, बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी। चारों को कुल्हाड़ी से मारकर घर के पीछे बगीचे में दफना दिया गया। बंद घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। 

    कैसे हुआ खुलासा?

    दरअसल, खरसिया थाना क्षेत्र के ठुसेकेला गांव का एक घर पिछले कुछ दिनों से बंद था। जब घर के अंदर से अचानक तेज बदबू आने लगी, तो पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर की जांच करनी शुरू कर दी। वहीं, फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग-स्क्वॉयड की टीम को भी बुलाया गया। जांच में कमरे में खून के छींटे और बगीचे में दफनाने के निशान मिले। जब बगीचे में खुदाई की गई, तो वहां धान के डंठल से ढके चार शव बरामद हुए। मृतकों में पति बुधराम उरांव, उनकी पत्नी सोहद्रा, बेटा अरविंद और बेटी शिवांगी उरांव शामिल हैं।

    सोते हुए हालत में किया गया हमला

    फोरेंसिक अधिकारियों ने बताया कि चारों को सोते हुए हालत में सिर और गले पर कुल्हाड़ी से वार करके मारा गया है। हत्या के बाद शवों को खींचकर बगीचे में ले जाया गया और गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। एसपी दिव्यांग पटेल ने भी इस बात की पुष्टि की है कि घर के अंदर ही हत्या की गई थी।

    घर से बाहर थी एक बेटी इसलिए बच गई

    स्थानीय महिला ने बताया कि घर में पति-पत्नी और तीन बच्चे रहते थे, लेकिन एक बेटी बाहर बुआ के घर रहकर पढ़ाई कर रही है। बाहर थी इस कारण अब सिर्फ वही परिवार में जिंदा रह गई है। जिन्होंने हत्या की है उसको फांसी मिलनी चाहिए, हत्यारा चाहे जो भी हो।  

    Twitter Post

    पूर्व सीएम बघेल ने उठाए सवाल 

    इस घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि जब गृहमंत्री विजय शर्मा ‘एजेंडा फिल्म’ देखने और उसके प्रमोशन में व्यस्त हैं, तब रायगढ़ में यह दुखद घटना हो गई। उन्होंने ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से गृहमंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है। 

    पुलिस जांच में जुटी

    फिलहाल, हत्या का मकसद और आरोपी का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। बुधराम उरांव राजमिस्त्री का काम करते थे। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उनका किसी से कोई विवाद था या नहीं।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts