Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायगढ़ में डबल मर्डर :पति-पत्नी की लाश घर के आंगन में मिली, डंडे से पीट-पीटकर की गई हत्या

Follow on Google News
पति-पत्नी की लाश घर के आंगन में मिली, डंडे से पीट-पीटकर की गई हत्या
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दिवाली के दूसरे दिन, यानी 21 अक्टूबर की रात, ग्राम भेंड्रा के आश्रित गांव कपाटडेरा में पति-पत्नी की हत्या कर दी गई। दोनों की लाश घर के आंगन में खून से सनी हालत में मिली। यह मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

    शव पर मिले चोट के निशान, डंडे से की गई हत्या का शक

    पुलिस के मुताबिक, मृतकों के शरीर पर भारी चोट और मारपीट के निशान मिले हैं। संभावना जताई जा रही है कि किसी ने डंडे से पीट-पीटकर दोनों की हत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हत्या की जांच शुरू कर दी है।

    सुबह परिवार ने देखा खून से सना आंगन

    मृतकों की पहचान गुरुवार सिंह राठिया (35) और उनकी पत्नी मनीता राठिया (30) के रूप में हुई है। सुबह जब परिजनों ने दोनों को खून से सना देखा, तो उन्होंने तुरंत गांव के कोटवार को सूचना दी। कोटवार ने फिर यह खबर घरघोड़ा पुलिस को दी, जिसके बाद थाना प्रभारी गौरव कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया है। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से लगातार पूछताछ कर रही है।

    तीन बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

    मृतक दंपति के तीन छोटे बच्चे हैं। फिलहाल, हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कही है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts