PlayBreaking News

मुआवजे के पैसों के विवाद में बेटे ने पिता और नानी को उतारा मौत के घाट, पड़ोसी संग मिलकर रस्सी से घोंटा गला

Follow on Google News
मुआवजे के पैसों के विवाद में बेटे ने पिता और नानी को उतारा मौत के घाट, पड़ोसी संग मिलकर रस्सी से घोंटा गला
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां बेटे ने अपने पिता और नानी की गला दबाकर हत्या कर दी। इस पूरे विवाद की जड़ एनटीपीसी से मिले मुआवजे के पैसों का बंटवारा बताया जा रहा है। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी बेटे और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

    मृतकों की पहचान और घटना का समय

    मृतकों की पहचान घुराउ राम सिदार (60) और सुखमेत सिदार (80) के रूप में हुई है। जबकि सुखमेत की बेटी गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज अस्पताल में जारी है। यह वारदात गुरुवार शाम (2 अक्टूबर) को हुई।

    कैसे दिया घटना को अंजाम?

    ग्राम रायकेरा निवासी आरोपी बेटा रविशंकर सिदार (26) और उसके साथी रामप्रसाद सिदार उर्फ गरिहा (83) ने हत्या की साजिश रची। शाम को दोनों ने मिलकर पहले घुराउ राम का रस्सी से गला घोंटा। जब उसकी मां सुखमेत ने विरोध किया, तो उसे भी मार डाला।

    सुबह घर में मिली लाशें

    अगली सुबह (3 अक्टूबर) गांव के कोटवार ने दोनों की लाशें घर के आंगन में पड़ी देखीं और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि दोनों की मौत गला दबाने और मारपीट की वजह से हुई है।

    बेटे और साथी ने कबूला जुर्म

    पुलिस जांच में पता चला कि हत्या के पीछे मुआवजा राशि का विवाद था। रविशंकर और उसके साथी रामप्रसाद ने पूछताछ में अपना अपराध कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल रस्सी भी बरामद की गई।

    पुलिस ने भेजा जेल

    दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि मुआवजे की कुल राशि कितनी थी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts