Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पुणे-नासिक हाईवे पर हादसा :नवले ब्रिज के पास ट्रक का ब्रेक फेल, कार में लगी भीषण आग; 8 की मौत

नवले ब्रिज के पास ट्रक का ब्रेक फेल, कार में लगी भीषण आग; 8 की मौत
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पुणे के बाहरी इलाके में गुरुवार शाम नवले ब्रिज के पास भीषण हादसा हो गया। दो कंटेनर ट्रकों के बीच फंसी कार में आग लग गई। कुछ ही सेकंड में कार लपटों में घिर गई। देखते ही देखते करीब 20 से 25 वाहन आपस में भिड़ गए। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हुए हैं। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

    हादसा पुणे-नासिक हाईवे पर भोरगांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक का ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ।

    ट्रैफिक जाम और राहत-बचाव कार्य जारी

    हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घायल 20 लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीछे वाले ट्रक का ड्राइवर अभी भी वाहन में फंसा हुआ बताया जा रहा है।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया हादसे का मंजर

    एक चश्मदीद ने बताया कि ट्रक का ब्रेक फेल होते ही उसने आगे जा रही कार को जोरदार टक्कर मारी। कार कंटेनर से जा भिड़ी और कुछ ही पलों में उसमें आग लग गई। पीछे से आ रहा एक यात्री वाहन भी लपटों की चपेट में आ गया, जिसमें 17-18 लोग घायल हुए।

    मुख्यमंत्री और सांसद ने जताया दुख

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

    Twitter Post

    सांसद सुप्रिया सुले ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts