Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पुणे में खौफनाक हत्याकांड :प्रेम में पागल मां ने 6 साल के बेटे की ली जान, बाल्टी में डुबोकर मार डाला

पुणे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने 6 साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। बच्चे को पहले पानी की बाल्टी में डुबोया गया और फिर पीट-पीटकर मार डाला गया। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रेमी फरार है।
प्रेम में पागल मां ने 6 साल के बेटे की ली जान, बाल्टी में डुबोकर मार डाला
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पुणे से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। एक मां ने अपने ही 6 साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। वजह सिर्फ इतनी थी कि बच्चा उसके प्रेम संबंध में रुकावट बन रहा था।

    प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश

    इस दर्दनाक वारदात में महिला बसरीन मेहबूब शेख और उसका प्रेमी राम विनायक कजेवाड शामिल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बसरीन पहले से शादीशुदा थी और उसके तीन बच्चे थे। लेकिन बाद में उसका अपने पड़ोसी राम के साथ प्रेम संबंध शुरू हो गया। धीरे-धीरे यह रिश्ता इतना आगे बढ़ गया कि वह अपने परिवार को छोड़कर पुणे में अपने प्रेमी के साथ रहने लगी।

    मासूम बेटा बना ‘रास्ते का रोड़ा’

    इस रिश्ते में सबसे बड़ी बाधा उसका 6 साल का बेटा आवेज बन रहा था। बताया जा रहा है कि इसी वजह से दोनों ने मिलकर एक खौफनाक योजना बनाई। 4 अप्रैल की रात दोनों ने मिलकर पहले बच्चे को बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी में डुबो दिया। लेकिन जब इससे भी मन नहीं भरा, तो बच्चे को बेरहमी से दीवार और जमीन पर पटक कर उसकी हत्या कर दी।

    हत्या के बाद दोनों आरोपी बच्चे के शव को कार में डालकर करीब 350 किलोमीटर दूर बीड जिले के धर्मापुरी ले गए। पूरे सफर के दौरान मासूम का शव कार में पड़ा रहा, लेकिन आरोपी मां के चेहरे पर कोई अफसोस नहीं था।

    Breaking News

    हार्ट अटैक की कहानी और खुलता सच

    गांव पहुंचकर दोनों ने कहानी बनाई कि बच्चे की मौत हार्ट अटैक से हुई है। लेकिन इस बात पर शक होने पर पुलिस ने जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सच्चाई सामने आ गई और पूरा मामला हत्या का निकला। पुलिस पूछताछ में मां ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

    प्रेमी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

    इस मामले में प्रेमी राम विनायक कजेवाड अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

    यह घटना सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि रिश्तों के टूटते भरोसे और इंसानियत के गिरते स्तर की डरावनी तस्वीर है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts