Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP POLITICS : महाकौशल के बाद अब सिंधिया-तोमर के गढ़ में पहुंचेंगी प्रियंका गांधी, ग्वालियर में 22 जुलाई को संभावित सभा की तैयारियां शुरू

MP POLITICS : महाकौशल के बाद अब सिंधिया-तोमर के गढ़ में पहुंचेंगी प्रियंका गांधी, ग्वालियर में 22 जुलाई को संभावित सभा की तैयारियां शुरू
भोपाल/ग्वालियर - साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के आला नेताओं ने प्रदेश में दौरे और सभाओं की रफ्तार बढ़ाने का फैसला लिया है। ऐसे में अब पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर एमपी में हुंकार भरती हुई दिखाई देंगी। पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 22 जुलाई को प्रियंका गांधी का ग्वालियर दौरा प्रस्तावित है, जिसके लिए पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस दौरे को प्रभावी बनाने के लिए फिलहाल दिल्ली से लेकर भोपाल तक मंथन चल रहा है। पार्टी के मीडिया विभाग के चेयरमेन केके मिश्रा के मुताबिक प्रियंका गांधी का ग्वालियर आना तय हो गया है लेकिन उनके आगमन की तारीख पर अंतिम मुहर लगना बाकी है। हालांकि पार्टी के विश्वस्त सूत्रों की मानें तो 22 जुलाई को ही प्रियंका गांधी ग्वालियर में सभा को संबोधित करेंगीं।

सिधिया-तोमर के गढ़ में प्रियंका की सभा का प्लान

2018 में पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के चेहरे के तौर पर एमपी में मुकाबला शिवराज बनाम महाराज था। उस समय महाराज याने ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में थे। अब वे पाला बदलकर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं, लिहाजा कांग्रेस ने वहां जनाधार बनाए रखने के लिए प्रियंका गांधी की सभा रखी है। पार्टी को उम्मीद है कि ग्वालियर-चंबल अंचल में प्रियंका गांधी की सभा का सियासी फायदा आने वाले विधानसभा चुनाव में होना तय है,  क्योंकि इस अंचल के वोटर सिंधिया के पार्टी बदलने के फैसले से खुश नहीं है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का भी ग्वालियर से गहरा नाता रहा है, लिहाजा कांग्रेस ने सोची समझी रणनीति के तहत तोमर-सिंधिया किले में सेंध लगाने के लिए प्रियंका की सभा ग्वालियर मे रखी है।

महाकौशल से चुनावी शंखनाद कर चुकी हैं प्रियंका

प्रियंका गांधी ने प्रदेश के महाकौशल अंचल से चुनावी शंखनाद किया था। विगत 12 जून को उन्होंने संस्कारधानी  जबलपुर से कांग्रेस के चुनाव अभियान की विधिवत् शुरूआत करते हुए प्रदेश की जनता को कांग्रेस सरकार बनने पर पांच कामों की गारंटी दी थीं। इनमें बिजली बिल, किसान कर्जमाफी, एलपीजी सिलंडर 500 रूपए में देने, हर महिला को 1500 रूपए प्रति माह देने जैसी घोषणाएं शामिल हैं। https://twitter.com/psamachar1/status/1675821624757501952 ये भी पढ़ें - MP में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद : प्रियंका गांधी ने जबलपुर में नर्मदा पूजन के बाद जनता को दी ये गारंटी
Nitin Chetan
By Nitin Chetan

Latest Posts