प्रियंका गांधी ने भाजपा नेता के बयान पर किया पलटवार, रमेश बिधूड़ी के बयान को बताया बहूदा, चुनावी मुद्दों पर ध्यान देने की अपील

Follow on Google News
प्रियंका गांधी ने भाजपा नेता के बयान पर किया पलटवार, रमेश बिधूड़ी के बयान को बताया बहूदा, चुनावी मुद्दों पर ध्यान देने की अपील
नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के आपत्तिजनक बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बुधवार को प्रियंका ने इसे बेहूदा बयान करार देते हुए कहा कि ऐसे फिजूल के मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय अहम चुनावी मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।

क्या है मामला

रविवार को भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा था कि जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बना दी हैं, वैसे ही कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा। जिसके बाद, इस बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

प्रियंका गांधी का पलटवार

प्रियंका गांधी ने रमेश बिधूड़ी के बयान को राजनीति के स्तर को गिराने वाला बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में चुनाव होने वाले हैं। इस समय हमें विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं की सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर बात करनी चाहिए। लेकिन भाजपा के नेता गैरजरूरी और अपमानजनक बातें करके ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

दिल्ली चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। सभी 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है।

विपक्ष ने क्या कहा?

विपक्षी दलों के नेताओं ने रमेश बिधूड़ी के बयान की निंदा करते हुए इसे महिलाओं का अपमान बताया है। कांग्रेस ने इसे भाजपा की महिला विरोधी सोच बताया। आम आदमी पार्टी ने भी बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। ये भी पढ़ें- दंतेवाड़ा : मुठभेड़ में मारे गए 5 नक्सलियों की पहचान हुई उजागर, 21 लाख का इनामी गिरोह हुआ खत्म  
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts