Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लग्जरी कारों की स्मगलिंग मामले में साउथ के पॉपुलर एक्टर्स दुलकर सलमान और पृथ्वीराज जांच के दायरे में, ED की 17 ठिकानों पर छापेमारी

- इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने की बड़े पैमाने पर छापेमारी
लग्जरी कारों की स्मगलिंग मामले में साउथ के पॉपुलर एक्टर्स दुलकर सलमान और पृथ्वीराज जांच के दायरे में, ED की 17 ठिकानों पर छापेमारी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर दुलकर सलमान, पृथ्वीराज सुकुमारन और अमित चक्कलाकल इस समय इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की जांच के दायरे में हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इनके घर समेत केरल और तमिलनाडु के लगभग 17 ठिकानों पर बुधवार को छापेमारी की।

    यह कार्रवाई कोझीकोड, मलापुरम, कोट्टयम, एर्नाकुलम और कोयंबटूर में हुई। जांच टीम इन ठिकानों पर ऐसे दस्तावेजों की तलाश कर रही है, जिनसे यह पता लगाया जा सके कि भूटान से लग्जरी कारें (High-end pre-owned luxury vehicles) भारत में लाकर बेची गई हैं। इस छापेमारी में साउथ के दिग्गज अभिनेता ममूटी के चेन्नई स्थित घर को भी शामिल किया गया।

    पहले की छापेमारी और दुलकर की याचिका

    इससे पहले भी ED ने केरल के कई स्थानों पर छापेमारी की थी और 36 संदिग्ध गाड़ियां जब्त की गई थीं। इनमें दुलकर सलमान की लैंड रोवर डिफेंडर भी शामिल थी। इस कार्रवाई के खिलाफ दुलकर सलमान ने केरल हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने दावा किया कि उनके द्वारा खरीदी गई कारें अवैध नहीं हैं और उनके पास सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद हैं। कोर्ट ने कस्टम टीम को फटकार लगाते हुए अस्थायी रूप से कार लौटाने का आदेश दिया।

    Twitter Post

    ऑपरेशन नुमखोर और जांच का खुलासा

    जांच कस्टम विभाग और राजस्व खुफिया निदेशालय द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन नुमखोर’ के तहत चल रही है। जांच में पता चला है कि भूटान से कई लग्जरी कारों को अवैध तरीके से भारत में इम्पोर्ट किया जा रहा है। कारों को सेकेंड हैंड दिखाकर भारत भेजा जाता है, जबकि वे असल में ब्रांड न्यू या कम चली हुई होती हैं। इसके बाद इन गाड़ियों को हिमाचल प्रदेश में रजिस्टर कराया जाता है और देश के विभिन्न शहरों में पहुंचाया जाता है। इस अवैध आयात से टैक्स चोरी और कस्टम ड्यूटी में भारी घोटाला हो रहा है।

    दुलकर सलमान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्मी यात्रा

    दुलकर सलमान ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत ‘उस्ताद होटल’ (2012) से की थी। इसके बाद वह ओके कनमनी (2015), महानति (2018), कुरुप (2021), सीता रामम (2022), लोका चैप्टर: 1 चंद्रा (2025) जैसी फिल्मों में नजर आए।

    पृथ्वीराज सुकुमारन ने ‘वास्तवम’ से डेब्यू किया। उनकी अन्य प्रसिद्ध फिल्मों में क्लासमेट्स (2006), मुंबई पुलिस (2013), एन्नु निंटे मोइदीन (2015), एज्रा (2017), 9 (2019) और जन गण मन (2022) शामिल हैं।

    बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में हलचल

    लग्जरी कारों की स्मगलिंग के इस मामले ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मचा दिया है। जांच टीम इस मामले में सभी दस्तावेज और वित्तीय लेन-देन की पड़ताल कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि कौन-कौन इस अवैध कारोबार में शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ED का फोकस भूटान से लायी गई कारों के रजिस्ट्रेशन और भुगतान के रास्तों पर है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts