राष्ट्रपति मुर्मु की चैंपियन बेटियों से मुलाकात :कहा- आपने इतिहास रचा, नई पीढ़ी के लिए रोल मॉडल बनीं, कप्तान हरमनप्रीत ने भेंट की जर्सी

कहा- आपने इतिहास रचा, नई पीढ़ी के लिए रोल मॉडल बनीं, कप्तान हरमनप्रीत ने भेंट की जर्सी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम कोचिंग स्टॉफ के सदस्यों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। यह मुलाकात नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में हुई, जहां राष्ट्रपति ने टीम इंडिया को जीत की बधाई देते हुए कहा कि वे युवा पीढ़ी, खासकर लड़कियों के लिए आदर्श बन गई हैं। मीटिंग के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को खिलाड़ियों के सिग्नेचर की हुई जर्सी भेंट की। 

    इसके साथ ही कप्तान हरमनप्रीत कौर सहित साथ ही पूरी टीम राष्ट्रपति के साथ फोटो सेशन में नजर आईं। इस मौके पर राष्ट्रपति मुर्मु ने टीम के प्रत्येक सदस्य को बधाई दी। और कहा "देश और विदेश के कोने-कोने में लाखों भारतीय इस जीत का जश्न मना रहे हैं." राष्ट्रपति ने कहा कि टीम अपने स्वरूप में भारत को प्रतिबिंबित करती है।

    राष्ट्रपति भवन ने जारी किया X पोस्ट

    इस मुलाकात को लेकर राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक ‘X’ हैंडल पर पोस्ट जारी किया। जिसमें लिखा गया-आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। राष्ट्रपति ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने इतिहास रचा है और वे नई पीढ़ी के लिए रोल मॉडल बन गई हैं। उन्होंने इसे भारतीय टीम का प्रतिबिंब बताया है। साथ ही कहा कि ये अलग-अलग क्षेत्रों, सामाजिक पृष्ठभूमियों और परिस्थितियों से आती हैं, लेकिन ये एक टीम हैं-टीम इंडिया।

    Twitter Post

     

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत को बताया ऐतिहासिक

    राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने टीम द्वारा सात बार की विश्व चैंपियन और उस समय अपराजित ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराकर सभी भारतीयों का अपनी क्षमता पर विश्वास मज़बूत करने पर टीम की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा  "एक कठिन मुकाबले में एक मज़बूत टीम के खिलाफ बड़े अंतर से फ़ाइनल मैच जीतना टीम इंडिया की उत्कृष्टता का एक यादगार उदाहरण है." इस पर राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि वह सभी की सराहना करती हैं - मुख्य कोच, गेंदबाजी कोच, क्षेत्ररक्षण कोच और सहयोगी स्टाफ।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts