गाजा पर हमले की तैयारी, इजराइल ने एक लाख लोगों को रफाह छोड़ने के लिए कहा

सेना की चेतावनी के बाद लोगों ने अपने इलाकों को छोड़ना शुरू किया
गाजा पर हमले की तैयारी, इजराइल ने एक लाख लोगों को रफाह छोड़ने के लिए कहा

यरुशलम। इजराइली सेना ने गाजा में पूर्वी रफाह में रहने वाले करीब एक लाख लोगों को अपना घर छोड़ने का आदेश दिया है। सेना ने इजराइली सीमा के नजदीक पूर्वी इलाकों में रह रहे लोगों से खान यूनिस और अल-मवासी जाने के लिए कहा है। इजराइल दक्षिणी गाजा पर सुनियोजित हमला करने जा रहा है, जिसे देखते हुए यह चेतावनी दी गई है। इजराइली सेना टेक्स्ट मैसेज, फ्लाइयर और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को इलाका छोड़ने के लिए चेतावनी दे रही है। हमला कब होगा? फिलहाल इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस चेतावनी के बाद लोगों ने अपने इलाकों को छोड़ना शुरू कर दिया है।

हमास ने संघर्ष-विराम के प्रस्ताव को स्वीकार किया

काहिरा। चरमपंथी समूह हमास ने कहा कि उसने इजराइल के साथ पिछले सात माह से जारी युद्ध को रोकने के लिये मिस्र और कतर की ओर से पेश संघर्ष-विराम प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। इसने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि हमास के सर्वोच्च नेता इस्माइल हानिया ने कतर के प्रधानमंत्री और मिस्र के खुफिया मामलों के मंत्री को फोन पर यह जानकारी दी। मध्य पूर्व के ये दो देश इजराइल और हमास के बीच महीनों से जारी बातचीत में मध्यस्थता कर रहे हैं।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts