Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अहमदाबाद फाइनल ;खिताबी मुकाबले के लिए होटल से रवाना हुई टीम इंडिया, हरभजन बोले- चैंपियंस की तरह खेलना है

मैच से पहले शाम 5:30 बजे भव्य क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में इंटरनेशनल पॉप स्टार रिकी मार्टिन के साथ मशहूर सिंगर सुखवीर सिंह और फाल्गुनी पाठक अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
खिताबी मुकाबले के लिए होटल से रवाना हुई टीम इंडिया, हरभजन बोले- चैंपियंस की तरह खेलना है
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।
    स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला आज डिफेंडिंग चैंपियन भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह रोमांचक फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि मैच का टॉस शाम 6:30 बजे होगा। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस बड़े मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
    Twitter Post
     

    टीम इंडिया स्टेडियम के लिए रवाना, फैंस की एंट्री शुरू

    फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम होटल से स्टेडियम के लिए रवाना हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर, स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री भी शुरू कर दी गई है। इनमें कई फैंस स्टेडियम में अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को खेलते देखने के लिए स्टेडियम पहुंच रहे हैं और माहौल पूरी तरह क्रिकेटमय हो गया है। जिससे उन्हें आज एक बार फिर भारतीय टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेंगी।

    यह भी पढ़ें: अहमदाबाद : फाइनल से पहले भारत ने क्यों आजमाया टोटका, होटल और ड्रेसिंग रूम में हुआ बदलाव

    क्लोजिंग सेरेमनी में कई सितारें देंगे परफॉर्मेंस

    मैच से पहले शाम 5:30 बजे भव्य क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में इंटरनेशनल पॉप स्टार रिकी मार्टिन के साथ मशहूर सिंगर सुखवीर सिंह और फाल्गुनी पाठक अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। संगीत और मनोरंजन के इस खास कार्यक्रम से फाइनल का माहौल और भी खास बन जाएगा।

    सेलेब्रिटीज भी पहुंचे अहमदाबाद

    क्रिकेट के इस ऐतिहासिक मुकाबले को देखने के लिए कई बड़ी हस्तियां भी अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी, बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा और भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर की पत्नी नताशा अपनी बेटियों के साथ स्टेडियम में मौजूद रहेंगी। उनकी मौजूदगी से मुकाबले की रौनक और बढ़ गई है।

    उज्जैन में भारत की जीत के लिए प्रार्थना

    देशभर में फैंस टीम इंडिया की जीत के लिए दुआ कर रहे हैं। उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में भी भारतीय टीम की जीत के लिए विशेष प्रार्थना की गई। वहीं, भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने भी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ियों को मैदान पर चैंपियंस की तरह खेलना होगा और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना होगा।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts