People's Update
Monday, March 9, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Monday, March 9, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    लेबनान पर इजरायली हमले में तीन की मौत, 15 घायल
    तमिलनाडु: त्रिची में विशाल जनसभा आयोजित करेगी DMK, 10 लाख कार्यकर्ता लेंगे भाग
    बिहार राज्यसभा चुनाव में नाम वापसी का आखिरी दिन, 5 सीटों पर छह उम्मीदवारों ने किया नामांकन
    मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सऊदी अरब के रक्षा मंत्री को ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी PM ने किया फोन
    कर्नाटक: पुलिस ने मस्जिद की दीवर पर नाबालिग से 'जय श्रीराम' के नारे लिखवाने वाले व्यक्ति को किया गिर
    मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सऊदी अरब के रक्षा मंत्री को ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी PM ने किया फोन
    गाजा में इजरायल रक्षा बलों की बड़ी एयरस्ट्राइक, दो लड़कियों समेत छह फिलिस्तीनियों की मौत
    मिडिल ईस्ट में संघर्ष के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, 100 USD प्रति बैरल के पार पहुंचे दाम
    छत्तीसगढ़
    रायपुर

    IPS Vishwaranjan :छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

    छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) विश्वरंजन का शनिवार रात पटना के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वे हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और लंबे समय से इलाज चल रहा था। 2007 में डीजीपी बने विश्वरंजन ने पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उनके निधन पर छत्तीसगढ़ पुलिस और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर है।
    Publish Date: 8 Mar 2026, 5:18 PM (IST)Reading Time: 3 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      छत्तीसगढ़ पुलिस के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) विश्वरंजन का शनिवार रात निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और पटना के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज जारी था। बताया जा रहा है कि उन्हें हृदय से जुड़ी गंभीर समस्या थी। पिछले महीने अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की निगरानी में इलाज के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और शनिवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

      विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जताया शोक

      छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पूर्व डीजीपी विश्वरंजन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि 1973 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विश्वरंजन ने वर्ष 2007 में डीजीपी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन अत्यंत कुशलता, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ किया। उनका प्रशासनिक अनुभव, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता सदैव स्मरणीय रहेगी। उन्होंने भगवान श्रीराम से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

      रायपुर पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि

      राजधानी रायपुर के पुलिस लाइन में पूर्व डीजीपी विश्वरंजन के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान प्रदेशभर से सेवानिवृत्त डीजीपी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए। सभी ने उनके योगदान और ऐतिहासिक कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी और उनके परिजन भी मौजूद रहे।

      श्रद्धांजलि सभा में जुटे वरिष्ठ अधिकारी

      श्रद्धांजलि सभा में रिटायर्ड डीजीपी एस.के. पासवान, जी.एस. माथुर, गिरधारी नायक और जी.एस. बामरा सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उन्होंने साहस और सूझबूझ के साथ काम किया। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने और प्रशासनिक तंत्र को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

      2007 में संभाली थी डीजीपी की जिम्मेदारी

      विश्वरंजन वर्ष 2007 में छत्तीसगढ़ के डीजीपी बनाए गए थे। तत्कालीन डीजीपी ओ.पी. राठौर के निधन के बाद राज्य सरकार ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्होंने करीब चार वर्षों तक इस पद पर रहते हुए पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई अहम पहल की। 1973 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे विश्वरंजन का प्रशासनिक अनुभव काफी व्यापक रहा। मध्यप्रदेश के विभाजन के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला था।

      इंटेलिजेंस ब्यूरो में भी दी अहम सेवाएं

      डीजीपी बनने से पहले विश्वरंजन लंबे समय तक इंटेलिजेंस ब्यूरो में प्रतिनियुक्ति पर रहे। वहां उन्होंने अतिरिक्त निदेशक सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दीं। अपनी प्रशासनिक दक्षता और अनुभव के कारण वे पुलिस महकमे में एक सम्मानित अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन पर पुलिस विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      IPS Vishwaranjan

      Chhattisgarh

      Chhattisgarh DGP

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Shivani Gupta
      By Shivani Gupta

      शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      मौसम विभाग ने दी चेतावनी, अगले कुछ दिनों में 40 डिग्री के आसार

      MP में बढ़ने लगी गर्मी की तपिश,मौसम विभाग ने दी चेतावनी, अगले कुछ दिनों में 40 डिग्री के आसार

      बेटे मोजतबा ने संभाली ईरान की ताकतवर कुर्सी, तेहरान में विरोध, ट्रंप की भी आई प्रतिक्रिया

      खामेनेई के बाद फिर खामेनेई!बेटे मोजतबा ने संभाली ईरान की ताकतवर कुर्सी, तेहरान में विरोध, ट्रंप की भी आई प्रतिक्रिया

      भागीरथपुरा वाली घटना की छाया भी दिखाई दी 

      अपनों के साथ मनाई जाती है, फिर भी नाम ‘गेर’भागीरथपुरा वाली घटना की छाया भी दिखाई दी 

      T20 वर्ल्ड कप जीतते ही सोशल मीडिया पर मीम्स का विस्फोट

      फाइनल खत्म… और मीम्स शुरू!T20 वर्ल्ड कप जीतते ही सोशल मीडिया पर मीम्स का विस्फोट

      जानिए वर्ल्ड कप जीतने पर कितनी मिली प्राइज मनी?

      भारत पर नोटों की बरसात!जानिए वर्ल्ड कप जीतने पर कितनी मिली प्राइज मनी?

      बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू, जयशंकर मिडिल ईस्ट पर देंगे बड़ा बयान

      संसद में हंगामा तय!बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू, जयशंकर मिडिल ईस्ट पर देंगे बड़ा बयान

      शिक्षा और शिक्षक कल्याण को समर्पित कर्मयोगी सुरेंद्रनाथ दुबे नहीं रहे

      शिक्षा और शिक्षक कल्याण को समर्पित कर्मयोगी सुरेंद्रनाथ दुबे नहीं रहे

      पीपुल्स ग्रुप का ग्रैंड होली सेलिब्रेशन, गानों में जमकर थिरके युवा, फोटोज में देखे तस्वीरें

      भोपाल :पीपुल्स ग्रुप का ग्रैंड होली सेलिब्रेशन, गानों में जमकर थिरके युवा, फोटोज में देखे तस्वीरें

      भारत तीसरी बार T20 वर्ल्ड चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास, सूर्या की सेना ही धुरंधर

      HISTORY REPEAT : भारत तीसरी बार T20 वर्ल्ड चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास, सूर्या की सेना ही धुरंधर

      नाम तय, लेकिन ऐलान पर सस्पेंस; इजरायल की धमकी- उत्तराधिकारी को भी बनाएंगे निशाना

      खामेनेई के बाद कौन संभालेगा ईरान की कमान?नाम तय, लेकिन ऐलान पर सस्पेंस; इजरायल की धमकी- उत्तराधिकारी को भी बनाएंगे निशाना

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....