People's Update
Friday, April 17, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Friday, April 17, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    खालिस्तान समर्थक और खडूर साहिब से MP अमृतपाल सिंह अभी डिब्रूगढ़ जेल में ही रहेंगे
    BJP के फैसलों को समझना बहुत मुश्किल, वो SIR के बहाने NRC कर रहे: अखिलेश यादव
    हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा का उपसभापति चुना गया
    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में गैस पाइपलाइन धमाका, 8 लोगों की मौत
    दिल्ली के अस्पताल में मरीज ने दी 5वीं मंजिल से कूदने की धमकी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
    नरेला की प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, करीब 1 दर्जन दमकल गाड़ियां मौके पर
    NIT कुरुक्षेत्र में देर रात छात्रों का हंगामा, छात्रा की खुदकुशी केस में इंसाफ की मांग
    बिहार में नई एनडीए सरकार बनने के बाद जेडीयू ने बुलाई विधायक दल की बैठक
    ईरान युद्ध खत्म होने की उम्मीद में तेल कीमतों में गिरावट
    न्यूयॉर्क को बर्बाद कर रहे हैं जोहरान ममदानी: ट्रंप
    इज़रायल संग सीजफायर के बाद लेबनान में जश्न, बेरूत में आतिशबाजी और हवाई फायरिंग
    लेबनान के साथ ऐतिहासिक समझौता करने का मौका: नेतन्याहू
    लखनऊ: विकास नगर अग्निकांड में मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा
    'ईरान परमाणु हथियार नहीं रखने पर राजी', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
    मध्य प्रदेश
    भोपाल

    शिक्षा और शिक्षक कल्याण को समर्पित कर्मयोगी सुरेंद्रनाथ दुबे नहीं रहे

    मध्यप्रदेश में शिक्षक शिक्षा और शिक्षक कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय एवं गांधीवादी विचारक वरिष्ठ शिक्षाविद् सुरेंद्रनाथ दुबे का रविवार को निधन हो गया। दुबे शिक्षा और शिक्षक कल्याण के लिए किए गए कार्यों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। 
    Publish Date: 8 Mar 2026, 9:13 PM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      भोपाल। मध्यप्रदेश में शिक्षक शिक्षा और शिक्षक कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय एवं गांधी विचार से सरोकार रखने वाले वरिष्ठ शिक्षाविद् सुरेंद्रनाथ दुबे (90 वर्ष)  का रविवार प्रातः 6 बजे निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर भोपाल में किया गया। वे पिछले 3-4 माह से बीमार चल रहे थे। दुबे पिछले पांच दशकों से शिक्षा, शिक्षक प्रशिक्षण और शैक्षिक विमर्श से जुड़े रहे तथा शिक्षक समुदाय के मार्गदर्शक के रूप में व्यापक रूप से सम्मानित थे।

      शिक्षक, शिक्षा, शिक्षक कल्याण और शैक्षिक सुधारों में योगदान

      सुरेंद्रनाथ दुबे का पूरा जीवन शिक्षक शिक्षा, शिक्षक कल्याण और शैक्षिक सुधारों के लिए समर्पित रहा। वे मध्यप्रदेश में शिक्षक प्रशिक्षण और शिक्षा नीति से जुड़े कार्यों में लंबे समय तक सक्रिय रहे। उन्होंने राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), भोपाल) में कार्य करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहलें कीं। इसी दौरान वे परिषद की शैक्षिक पत्रिका ‘पलाश’ के संपादक भी रहे। इस पत्रिका के माध्यम से उन्होंने शिक्षा, शिक्षण पद्धति और शिक्षक प्रशिक्षण से जुड़े विचारों को व्यापक मंच प्रदान किया।

      ‘शिक्षक सदन’ की पहल और शिक्षा नीतियों में योगदान

      सुरेंद्रनाथ दुबे ने राष्ट्रीय शिक्षक कल्याण प्रतिष्ठान, नई दिल्ली में कार्य करते हुए तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्री अर्जुन सिंह के साथ मिलकर मध्यप्रदेश के कई जिलों में ‘शिक्षक सदन’ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन शिक्षक सदनों का उद्देश्य शिक्षकों को संवाद, प्रशिक्षण और शैक्षिक गतिविधियों के लिए एक साझा मंच उपलब्ध कराना था। यह पहल शिक्षकों के संगठन और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जाती है। सन 1964 में कोठारी आयोग का गठन और 1968 में नई शिक्षा नीति के निर्माण से लेकर 2002 तक की शिक्षा नीतियों के निर्माण और अनुच्छेद 45 को लागू करने में आप सक्रिय रहे। इस विषय पर लेख, व्याख्यान, चिंतन और विचार के कारण प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय शिक्षाविद् और मानव अधिकारवादी डॉ. गुलाब चौरसिया के साथ संवाद बना रहा। 25 जून 2003 को थाईलैंड में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. गुलाब चौरसिया के साथ भाग लेने का अवसर मिला।

      शिक्षक प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार और शिक्षा प्रशासन में योगदान

      दुबे स्टेट बोर्ड ऑफ टीचर एजुकेशन के सचिव भी रहे। उन्होंने राज्य में शिक्षक प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुधारने के लिए कई नीतिगत पहलें कीं। वे मध्यप्रदेश के तत्काणलीन स्कूल शिक्षा मंत्री महेंद्र सिंह कालुखेड़ा और इंद्रजीत कुमार के सलाहकार भी रहे। शिक्षा प्रशासन और नीति निर्माण के स्तर पर उनके अनुभव का लाभ राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मिला। सुरेंद्रनाथ दुबे ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव शरद चंद्र बेहार के साथ मिलकर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने शिक्षक प्रशिक्षण, पाठ्यचर्या सुधार और शैक्षिक संस्थानों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के प्रयासों में योगदान दिया।

      सेवानिवृत्ति के बाद शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता

      सेवानिवृत्ति के बाद भी दुबे शिक्षा के क्षेत्र से अलग नहीं हुए। उन्होंने ‘स्कूल शिक्षा’ नामक पत्रिका का प्रकाशन प्रारंभ किया, जिसके माध्यम से शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर लगातार संवाद और विमर्श को आगे बढ़ाया। वे प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. गुलाब चौरसिया के सहयोगी रहे और कई शैक्षिक कार्यक्रमों तथा अभियानों में उनके साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहे।

      गांधीवादी विचारों से प्रेरित योगदान और समाज सेवा

      सुरेंद्रनाथ दुबे का व्यक्तित्व केवल एक शिक्षा प्रशासक का नहीं, बल्कि एक गांधीवादी विचारों से प्रेरित समाजसेवी शिक्षाविद् का था। वे प्रसिद्ध गांधीवादी कार्यकर्ता डॉ. एसएन सुब्बराव के साथ भी लंबे समय तक जुड़े रहे और शिक्षकों के बीच सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा की अवधारणा को बढ़ावा देते रहे। उन्हों ने सुब्बकराव के आलेखों को पुस्तीकार दिया और यायावरी की डायरी के नाम से पुस्त क का प्रकाशन किया।

      आत्मनिर्भर शिक्षक सन्दर्भ समूह और उनके योगदान की सराहना

      वर्ष 2010 से वे ‘आत्मनिर्भर शिक्षक सन्दर्भ समूह’ के प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक के रूप में जुड़े रहे। इस मंच के माध्यम से उन्होंने शिक्षकों को आत्मनिर्भरता, नवाचार और समाज के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। उनका मानना था कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि समाज में परिवर्तन लाने वाला मार्गदर्शक होता है। आत्मनिर्भर शिक्षक सन्दर्भ समूह के दामोदर जैन ने अपने मार्गदर्शक के रूप में उन्हें याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मशांति के लिए प्रार्थना की। आत्मनिर्भर शिक्षक सन्दर्भ समूह ने कहा कि दुबे जी का जीवन शिक्षकों के लिए समर्पण और सेवा का आदर्श उदाहरण है। शिक्षा जगत में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।

      भावभीनी श्रद्धांजलि

      दुबे के निधन पर प्रदेश की गांधी विचारक और रचनात्मयक संस्था ओं ने भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की है। गांधी भवन न्यामस, भोपाल, के दयाराम नामदेव, सर्वोदय प्रेस सर्विस, इंदौर के राकेश दीवान, गांधी शांति प्रतिष्ठाजन केंद्र, महात्मा  गांधी सेवा आश्रम, जौरा के रणसिंह परमार , एकता परिषद, भोपाल के अनीश कुमार सहित अनेक संस्था,ओं ने श्रद्धांजलि अर्पिैत की है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव शरदचंद्र बेहार ने उनके बारे में लिखा था कि दुबे के आचरण और व्यवहार में कभी भी स्वयं को महत्वपूर्ण सिद्ध करने की प्रवृत्ति नहीं दिखाई देती थी। वे अत्यंत सहज, विनम्र और गुणप्रधान व्यक्ति थे। दूसरों की उपलब्धियों को देखकर उनके मन में ईर्ष्या नहीं, बल्कि सम्मान का भाव उत्पन्न होता था। यह गुण उनके व्यक्तित्व को और विशिष्ट बनाता था।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Indian educator

      teacher welfare

      Surendranath Dubey

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Naresh Bhagoria
      By Naresh Bhagoria

      नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      निर्विरोध चुने गए, PM मोदी बोले- सदन को उनके कामकाज-अनुभव पर भरोसा

      तीसरी बार राज्यसभा उपसभापति बने हरिवंश :निर्विरोध चुने गए, PM मोदी बोले- सदन को उनके कामकाज-अनुभव पर भरोसा

      543 से 850 कैसे पहुंचेगी लोकसभा, अमित शाह ने समझाया क्या है परिसीमन का पूरा गणित

      महिला आरक्षण के साथ ‘सीटों का बड़ा खेल’!543 से 850 कैसे पहुंचेगी लोकसभा, अमित शाह ने समझाया क्या है परिसीमन का पूरा गणित

      सबूतों के अभाव में आरोपी बरी, पुलिस जांच पर उठे सवाल

      PMO फर्जी लेटर केस में बड़ा मोड़:सबूतों के अभाव में आरोपी बरी, पुलिस जांच पर उठे सवाल

      स्केच जारी, 10 हजार का इनाम- फिर भी पुलिस के हाथ खाली

      महू गैंगरेप केस: स्केच जारी, 10 हजार का इनाम- फिर भी पुलिस के हाथ खाली

      हर चौथा MSME उनके हाथ, 6 साल में 10 लाख को मिला रोजगार; 8.87 लाख MSME में 2.28 लाख महिलाओं के नाम

      मध्य प्रदेश महिला बिजनेस ग्रोथ :हर चौथा MSME उनके हाथ, 6 साल में 10 लाख को मिला रोजगार; 8.87 लाख MSME में 2.28 लाख महिलाओं के नाम

      ट्रंप का बड़ा दावा- हम डील के बेहद करीब, शुरू होगा शांति का नया दौर

      ईरान सौंपेगा एनरिच्ड यूरेनियम?ट्रंप का बड़ा दावा- हम डील के बेहद करीब, शुरू होगा शांति का नया दौर

      OpenAI ने लॉन्च किया नया GPT-Rosalind मॉडल

      AI से अब जल्दी बनेगी दवाएं,OpenAI ने लॉन्च किया नया GPT-Rosalind मॉडल

      इंदौर में सनसनी: खाली मैदान में मिला मजदूर का शव, सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या

      इंदौर में सनसनी: खाली मैदान में मिला मजदूर का शव, सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या

       पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, सुपारी देकर कराई पति की हत्या

      इश्क, बदला और खून: पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, सुपारी देकर कराई पति की हत्या

      33% हक तय, लेकिन असली खेल अभी बाकी!

      आधी रात से लागू हुआ महिला आरक्षण कानून....33% हक तय, लेकिन असली खेल अभी बाकी!

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....