Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरिद्वार:प्रतीक यादव की अस्थियां गंगा में विसर्जित, अपर्णा यादव और दोनों बेटियों ने दी अंतिम विदाई; बाबा रामदेव ने दी सांत्वना

मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की अस्थियों का शनिवार को हरिद्वार में विधि-विधान से विसर्जन किया गया। परिवार की मौजूदगी में मां गंगा को अस्थियां समर्पित की गईं। इस दौरान माहौल बेहद भावुक रहा और सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई।
प्रतीक यादव की अस्थियां गंगा में विसर्जित, अपर्णा यादव और दोनों बेटियों ने दी अंतिम विदाई; बाबा रामदेव ने दी सांत्वना

हरिद्वार। पत्नी अपर्णा यादव और बेटियां विसर्जन में मौजूद रहीं। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अस्थि विसर्जन कराया गया। योगगुरु बाबा रामदेव भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान अपर्णा यादव फूट-फूट कर रोईं। 

हरिद्वार में दी गई अंतिम विदाई 

हरिद्वार पहुंचकर परिवार ने पहले पूजा-अर्चना की और आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद वैदिक विधि से अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया शुरू की गई। तीर्थ पुरोहित के निर्देशन में पूरे संस्कार को पूरा किया गया। इस दौरान परिवार के करीबी सदस्य भी मौजूद रहे। 

ये भी पढ़ें: गोरखपुर से खेलों की नई उड़ान! CM योगी ने किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास, 60 एकड़ में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ₹393 करोड़ होंगे खर्च

गंगा घाट पर अस्थि विसर्जन 

अस्थि विसर्जन के समय पत्नी अपर्णा यादव और बेटियां प्रथमा और पद्मजा मौजूद रहीं। परिवार के अन्य सदस्य भी इस मौके पर साथ थे। सभी ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। 

बाबा रामदेव ने जताया शोक

बाबा रामदेव ने स्वर्गीय प्रतीक यादव के असमय निधन को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि यह परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि प्रतीक यादव गौसेवा और सनातन परंपराओं से गहराई से जुड़े हुए थे और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। बाबा रामदेव ने बताया कि वे शारीरिक रूप से काफी फिट रहते थे और एक गौशाला का संचालन भी करते थे। 

ये भी पढ़ें: Tamil Nadu : तमिलनाडु में सीएम विजय ने किया मंत्रिमंडल का बंटवारा, जानें अपने पास काैन सा मंत्रालय रखा

धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ अस्थि विसर्जन 

तीर्थ पुरोहित पंडित शैलेश मोहन पांडेय ने पूरे अनुष्ठान को विधिपूर्वक संपन्न कराया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया गया। धार्मिक परंपराओं का पूरी तरह पालन किया गया। 

लखनऊ में हुआ था निधन

बता दें कि प्रतीक यादव का 13 मई को लखनऊ में आकस्मिक निधन हो गया था। उन्हें कार्डियो-रेस्पिरेटरी कोलैप्स की समस्या हुई थी। इस खबर से परिवार और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई थी। परिवार हवाई मार्ग से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा और वहां से सीधे हरिद्वार गया। इसके बाद वीआईपी घाट पर सभी धार्मिक प्रक्रियाएं पूरी की गईं। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts