PlayBreaking News

2 साल का अफेयर, पहले कपड़े उतारे फिर जंगल में ले जाकर की हत्या...रायगढ़ में महिला वकील की मौत से सनसनी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में महिला वकील की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शादी का दबाव बनने पर आरोपी प्रेमी ने युवती को जंगल ले जाकर बेरहमी से मार डाला। आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए चेहरा कुचला, गला काटा और बाद में लड़की की आवाज में कॉल कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।
Follow on Google News
रायगढ़ में महिला वकील की मौत से सनसनी
रायगढ़ में महिला वकील की हत्या

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक महिला वकील की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी लोकनाथ पटेल (30) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शादीशुदा है और उसका मृतका आराधना सिदार (30) के साथ पिछले दो साल से प्रेम संबंध था। आराधना जिला कोर्ट में जूनियर वकील थीं। पुलिस के मुताबिक, शादी का दबाव बढ़ने पर आरोपी ने उसकी हत्या की साजिश रची। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।

सोशल मीडिया से शुरू हुई थी दोस्ती

जांच में सामने आया है कि लोकनाथ पटेल और आराधना सिदार की पहचान साल 2024 में सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और फिर प्रेम संबंध बन गया। आराधना आरोपी से शादी करना चाहती थी, जबकि उसे पता था कि लोकनाथ पहले से शादीशुदा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी इस रिश्ते से बाहर निकलना चाहता था और इसी वजह से उसने हत्या की योजना बनाई।

घूमने के बहाने जंगल ले गया

9 मई की रात दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद 10 मई की सुबह आरोपी आराधना से मिलने पहुंचा और उसे बाइक से सक्ति की ओर ले गया। दोनों पहले दमाउधारा मंदिर घूमने गए। शाम को लौटने के बाद उन्होंने शक्ति थाना क्षेत्र के पास स्थित एक लॉज में कमरा लिया।

होटल में बदला नाम, पति-पत्नी बनकर रुके

आरोपी ने लॉज के रजिस्टर में अपना और आराधना का नाम बदलकर पति-पत्नी के रूप में दर्ज कराया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि होटल में भी शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने हत्या की पूरी योजना बना ली।

ये भी पढ़ें: गर्भवती के प्राइवेट पार्ट में डाला लोहे का औजार… शरीर पर मिले 16 घाव, हैवान पति की करतूत से मां-गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत

पहले गला दबाया, फिर चाकू से की हत्या

पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले ही एक दुकान से सब्जी काटने वाला चाकू खरीद चुका था। अगली सुबह वह आराधना को तुमीडीह जंगल ले गया। जंगल के सुनसान इलाके में आरोपी ने पहले उसका गला दबाकर बेहोश किया। इसके बाद पत्थर से उसके चेहरे और सिर पर हमला किया। जब उसे लगा कि आराधना की सांसें अभी चल रही हैं, तब उसने चाकू से गला काट दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने युवती के कपड़े भी उतार दिए और शव को जंगल में छोड़कर फरार हो गया।

हत्या के बाद सबूत मिटाने की कोशिश

हत्या के बाद आरोपी ने डैम के पानी से हाथ-पैर धोए। उसने मृतका के बैग से पैसे निकाले और बाकी सामान फेंक दिया। आधार कार्ड और एटीएम कार्ड जला दिए। पुलिस के अनुसार आरोपी को आराधना के मोबाइल और फोन-पे का पासवर्ड भी पता था। शक से बचने के लिए उसने मृतका के मोबाइल से उसकी बहन और सहेलियों को कॉल किया और लड़की की आवाज में बात की। बाद में मोबाइल तोड़कर नाले में फेंक दिया।

ये भी पढ़ें: संपत्ति विवाद में कत्लेआम? जांजगीर में एक ही परिवार के 4 लोगों की कुल्हाड़ी से हत्या, पुरानी रंजिश से जुड़ रहे तार

दो दिन बाद मिला शव, CCTV से पकड़ा गया आरोपी

12 मई को तुमीडीह डैम के पास जंगल में महिला वकील का शव अर्धनग्न हालत में मिला था। इसके बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और बाइक नंबर के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। पूछताछ में आरोपी ने पूरी वारदात कबूल कर ली।

अधिवक्ता संघ ने की सख्त कार्रवाई की मांग

घटना के बाद रायगढ़ अधिवक्ता संघ ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मृतका की बहन ने बताया कि एक दिन फोन बंद रहने के बाद अचानक कॉल आया, लेकिन दूसरी तरफ कोई लड़की की आवाज निकालकर बात कर रहा था। इसके बाद उन्हें सीधे आराधना की मौत की सूचना मिली।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts