Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

प्रदीप अहिरवार MP कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष नियुक्त, इनको बनाया कार्यकारी अध्यक्ष

प्रदीप अहिरवार MP कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष नियुक्त, इनको बनाया कार्यकारी अध्यक्ष
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग का अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार को बनाया गया है। साथ ही विभाग के चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को नियुक्त आदेश जारी कर दिए हैं। ये भी पढ़ें: भोपाल : बारिश को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, बोले- सड़कें खराब हुईं तो जिम्मेदार होंगे सस्पेंड

इनका सौंपी कमान

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अनुमोदन के बाद महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को नियुक्त आदेश जारी कर दिए। जिसमें प्रदीप अहिरवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके साथ ही गुरु चरण खरे, राजेंद्र मालवीय, राजेंद्र प्रसाद सोलंकी और नितेश नरवले को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

सुरेंद्र चौधरी ने दिया था इस्तीफा

बता दें कि इससे पूर्व सुरेंद्र चौधरी ने एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत का अनुसरण करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ को प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया था। चौधरी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वर्तमान में कार्यकारी अध्यक्ष भी है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts