रायपुर:पुलिस की गिरफ्त से भागे 3 नाबालिग: चलती वैन से कूदे, 1 पकड़ा गया, 2 फरार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस कस्टडी से तीन नाबालिगों के फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोरी के आरोप में पकड़े गए इन नाबालिगों ने चलती पुलिस वैन से कूदकर फरार होकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस की गिरफ्त से भागे 3 नाबालिग: चलती वैन से कूदे, 1 पकड़ा गया, 2 फरार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और लापरवाही पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल दो नाबालिगों की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

    चलती गाड़ी से लगाई छलांग

    उरला थाना पुलिस तीनों नाबालिगों को बाल न्यायालय ले जा रही थी। बीरगांव स्थित शुभम मार्ट के पास एक नाबालिग ने गाड़ी का दरवाजा चेक किया, जो अंदर से खुल गया। इसके बाद तीनों ने मौका देखकर चलती वैन से छलांग लगा दी।

    ये भी पढ़ें: 1 अप्रैल से नया इनकम टैक्स कानून होगा लागू: HRA में बड़ा बदलाव, सैलरी स्ट्रक्चर और छूट में मिलेगी राहत

    पुलिस पर उठ रहे सवालिया निशान 

    मामले को लेकर पुलिस पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं, जानकारी के मुताबिक पुलिस की पुरानी गाड़ी खराब थी, इसलिए नई बोलेरो मंगाई गई थी। लेकिन उसका लॉक सिस्टम सुरक्षित नहीं था, जिससे दरवाजा बिना चाबी के खुल गया।

    1 नाबालिग पकड़ा गया, 2 अब भी फरार

    नाबालिगों के कूदते ही पुलिस ने पीछा किया और एक को पकड़ लिया, लेकिन दो आरोपी गलियों का फायदा उठाकर भाग निकले। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। 

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts