Indore News : पीएनबी बैंक में साढ़े 6 लाख की लूट, रेनकोट और मास्क पहने बदमाश ने किया हवाई फायर

Follow on Google News
Indore News : पीएनबी बैंक में साढ़े 6 लाख की लूट, रेनकोट और मास्क पहने बदमाश ने किया हवाई फायर
इंदौर। विजय नगर थाना क्षेत्र में सिक्का स्कूल के सामने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में मंगलवार शाम 4:30 बजे एक संदिग्ध बदमाश ने लाखों रुपए लूट लिए। घटना के दौरान बदमाश ने हवाइ फायर कर बैंक में आतंक फैला दिया और लाखों रुपए लेकर फरार हो गया। बताया जाता है कि लूटेरे ने चेहरे पर कैप और मुंह पर नाकाब के साथ रेनकोट पहने हुआ था। पुलिस ने दिनदहाड़े घटी इस सनसनीखेज वारदात के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए शहर में नाकाबंदी भी की।

FSL और डॉग स्क्वॉड जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तत्काल टीम को जांच में लगाया गया है। संदिग्ध की तलाश के लिए शहर भर में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। साथ ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। FSL और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है।

बैंक के अधिकारियों ने बताई लूट की राशि

विजय नगर थाना क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में आज शाम करीब 4:30 बजे के आसपास एक संदिग्ध ने जो लूट की गई थी, उसमे प्रारंभिक तौर पर 7 से 10 लाख रुपए तक की राशि लूटना बताया गया था। घटना के बाद बैंक के अधिकारियों द्वारा नोटों की गिनती करने पर उक्त लूट की राशि 6 लाख 64 हजार 530 रुपए होना अधिकारिक रूप से बताया गया है। https://x.com/psamachar1/status/1813202491007291516

साढ़े 6 लाख रुपए लेकर हुआ फरार

एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि जो व्यक्ति सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है और जिसके पास लाइसेंसी बंदूक है उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। वह रेनकोट पहना और मुंह पर मास्क लगाया हुआ था। बैंक के अंदर घुसकर फायर कर दहशत फैलाई। उसने बंदूक की दम पर कैशियर से उसके पास रखे रुपए उसके कब्जे में देने को कहा। बैग में करीब साढ़े 6 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। आशंका है कि उसके साथ और भी बदमाश साथ होंगे। उनके बारे में जानकारी निकाली जा रही है। वहीं पीएनबी बैंक में लूट के प्रत्यक्षदर्शी शिवम सावले ने बताया कि घटना के समय बैंक में ज्यादा लोग नहीं थे। बदमाश रेनकोट पहनकर आया था। उसके कंधे पर बंदूक थी। यह भी पढ़ें - DHAR NEWS : बिजली गिरने से 3 मासूमों की मौत, तेज बारिश से बचने के लिए खड़े थे नीम के पेड़ के नीचे, एक बच्चा घायल
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts