Paris Olympics 2024 : पीएम मोदी ने सरबजोत सिंह से फोन पर की बात, पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर दी बधाई, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पेरिस ओलंपिक में शूटिंग की 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर भारतीय शूटर मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई दी। भाकर और सरबजोत की भारतीय जोड़ी ने कोरिया के ली वोन्हो और ओ ये जिन को 16 . 10 से हराकर देश को इस ओलंपिक में दूसरा मेडल दिलाया। भाकर एक ओलंपिक में 2 मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य जीता था।
https://x.com/psamachar1/status/1818269779494613255
मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘‘हमारे शूटर्स ने हमें गौरवान्वित करना जारी रखा है।” उन्होंने कहा कि ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई। दोनों ने शानदार कौशल और टीम वर्क दिखाया है। भारत बेहद खुश है। मनु के लिए यह उनका लगातार दूसरा ओलंपिक मेडल है, जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता और समर्पण को दर्शाता है। चियर्स फॉर भारत।”
ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024 : भारत के खाते में आया दूसरा मेडल, मनु-सरबजोत की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड में जीता ब्रॉन्ज, एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं मनु


पीएम ने पहले X पर दी थी बधाई









