Paris Olympics 2024 : भारत के खाते में आया दूसरा मेडल, मनु-सरबजोत की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्‍टल मिक्स्ड में जीता ब्रॉन्‍ज, एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं मनु

Follow on Google News
Paris Olympics 2024 : भारत के खाते में आया दूसरा मेडल, मनु-सरबजोत की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्‍टल मिक्स्ड में जीता ब्रॉन्‍ज, एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं मनु
पेरिस। मनु भाकर और सरबजोत सिंह की भारतीय जोड़ी ने मंगलवार को पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में देश के लिए दूसरा पदक जीता। भारत की मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने आज 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड स्पर्धा में साउथ कोरिया की ली वोन्हो और ओह की जोड़ी को 16-10 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही भारतीय महिला निशानेबाज मनु भाकर ने एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी बन गई है।

शूटिंग में 12 साल बाद डबल मेडल

भारत को ओलिंपक गेम्स में 12 साल के बाद शूटिंग में डबल मेडल मिले हैं। इससे पहले लंदन ओलिंपक-2012 में गगन नारंग और विजय कुमार ने मेडल दिलाए थे।

पीएम मोदी ने मनु और सरबजोत को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में मंगलवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर भारतीय शूटर्स मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ‘‘हमारे शूटर्स हमें गौरवान्वित करते रहते हैं।'' उन्होंने कहा कि ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई। दोनों ने शानदार कौशल और टीम वर्क दिखाया है। भारत अविश्वसनीय रूप से प्रसन्न है। मनु के लिए यह उनका लगातार दूसरा ओलंपिक मेडल है, जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता और समर्पण को दर्शाता है। चियर्स फॉर भारत।''

भारत के ओलिंपिक मेडलिस्ट की पूरी लिस्ट

भारतीय ओलंपिक मेडल विजेताओं की पूरी लिस्ट, भारत ने ओलिंपिक इतिहास में सबसे ज्यादा मेडल टोक्यो में जीते थे। भारत ने टोक्यो ओलिंपिक में 7 मेडल जीते थे। यह भारत का ओलिंपिक इतिहास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। साल 1900 के ओलिंपिक से लेकर अब तक भारत ने 24 ओलिंपिक खेल में 35 पदक जीते हैं।
एथलीट/खेल  मेडल  इवेंट  ओलंप‍िक सीजन
नॉर्मन प्रिचर्ड* स‍िल्वर  पुरुषों की 200 मीटर रेस पेरिस 1900
नॉर्मन प्रिचर्ड** स‍िल्वर पुरुषों का 200 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल रेस) पेर‍िस 1900
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी एम्स्टर्डम 1928
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी लॉस एंजिल्स 1932
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी बर्लिन 1936
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी लंदन 1948
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी हेल्सिंकी 1952
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी मेलबर्न 1956
केडी जाधव ब्रॉन्ज पुरुषों की बेंटमवेट कुश्ती हेल्सिंकी 1952
भारतीय हॉकी टीम स‍िल्वर पुरुष हॉकी रोम 1960
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी टोक्यो 1964
भारतीय हॉकी टीम ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी मेक्सिको सिटी 1968
भारतीय हॉकी टीम ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी म्यूनिख 1972
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी मास्को 1980
लिएंडर पेस ब्रॉन्ज पुरुष एकल टेनिस अटलांटा 1996
कर्णम मल्लेश्वरी ब्रॉन्ज भारोत्तोलन (महिलाओं का 54 किग्रा सिडनी 2000
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ स‍िल्वर पुरुषों की डबल ट्रैप शूटिंग एथेंस 2004
अभिनव बिंद्रा गोल्ड पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग बीजिंग 2008
विजेंदर सिंह ब्रॉन्ज पुरुषों की मिडिलवेट बॉक्सिंग (मुक्केबाजी) बीजिंग 2008
सुशील कुमार ब्रॉन्ज पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती बीजिंग 2008
सुशील कुमार स‍िल्वर पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती लंदन 2012
विजय कुमार स‍िल्वर पुरुषों की 25 मीटर रैपिड पिस्टल शूटिंग लंदन 2012
साइना नेहवाल ब्रॉन्ज महिला एकल बैडमिंटन लंदन 2012
मैरी कॉम ब्रॉन्ज महिला फ्लाइवेट मुक्केबाजी लंदन 2012
योगेश्वर दत्त ब्रॉन्ज पुरुष 60 किग्रा कुश्ती लंदन 2012
गगन नारंग ब्रॉन्ज 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग लंदन 2012
पीवी सिंधु स‍िल्वर महिला एकल बैडमिंटन रियो 2016
साक्षी मलिक ब्रॉन्ज महिला 58 किग्रा कुश्ती रियो 2016
मीराबाई चानू स‍िल्वर महिला 49 किग्रा भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) टोक्यो 2020
लवलीना बोरगोहेन ब्रॉन्ज महिला वेल्टरवेट बॉक्स‍िंंग (64-69 किग्रा) टोक्यो 2020
पीवी सिंधु ब्रॉन्ज महिला एकल बैडमिंटन टोक्यो 2020
रवि कुमार दहिया स‍िल्वर पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती टोक्यो 2020
भारतीय हॉकी टीम ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी टोक्यो 2020
बजरंग पुनिया ब्रॉन्ज पुरुष 65 किग्रा कुश्ती टोक्यो 2020
नीरज चोपड़ा गोल्ड पुरुषों का भाला फेंक (जेवल‍िन थ्रो) टोक्यो 2020
मनु भाकर ब्रॉन्ज  वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल पेरिस 2024
ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024 : शूटिंग में रमिता और अर्जुन बाबुता से पदक की आस, कल मनु भाकर ने खोला था भारत का खाता
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts