Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

New Delhi:PM नरेंद्र मोदी ने किया ESTIC का उद्घाटन, 1 लाख करोड़ रुपए का दिया फंड, भारतीय महिला टीम को दी बधाई

आज PM नरेंद्र मोदी ने ESTIC का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, भारत उच्च जोखिम और उच्च प्रभाव वाले शोध और विकास (R&D) परियोजनाओं को समर्थन दे रहा है और विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक पावरहाउस के रूप में उभरने के लिए निजी निवेश को बढ़ावा दे रहा है।
PM नरेंद्र मोदी ने किया ESTIC का उद्घाटन, 1 लाख करोड़ रुपए का दिया फंड, भारतीय महिला टीम को दी बधाई
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव (ESTIC) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सरकार द्वारा 1 लाख करोड़ रुपए का फंड प्रदान किया गया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश में निजी क्षेत्र में अनुसंधान (रिसर्च) और नवाचार (इनोवेशन) को बढ़ावा देने है। पीएम ने कहा, एक लाख करोड़ रुपए का फंड देश के वैज्ञानिकों की क्षमताओं को बेहतर करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। 

    Twitter Post

     पीएम ने भारतीय महिला टीम को दी बधाई

    प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधन की शुरुआत भारतीय महिला टीम को बधाई देते हुए की। उन्होंने कहा, आज का ये आयोजन विज्ञान से जुड़ा है, लेकिन मैं पहले क्रिकेट में भारत की शानदार जीत की बात करूंगा। पूरा भारत अपनी क्रिकेट टीम की सफलता से खुश है। ये भारत का पहले महिला विश्व कप है। इसके लिए मैं हमारी महिला क्रिकेट टीम को बहुत बधाई देता हूं। हमें आप पर गर्व है। ये सफलता देश के करोड़ों नौजवानों को प्रेरित करेगी।

    तकनीक में भारत ने लहराया दुनिया में परचम

    आगे पीएम मोदी ने कहा, कल भारत ने विज्ञान और तकनीक की दुनिया में भी अपना परचम लहराया है। कल भारत के वैज्ञानिकों ने भारत की सबसे भारी संचार उपग्रह को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। मैं इस मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों को और इसरो को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

    योजना के लिए दिया 1 लाख करोड़ का फंड

     पीएम ने कहा, आज विज्ञान और तकनीक की दुनिया में एक ऐतिहासिक दिन है। 21वीं सदी में, दुनिया भर के विशेषज्ञों को एकजुट होकर उभरते हुए विज्ञान, तकनीक और नवाचार पर विचार करने और मिलकर दिशा निर्धारित करने की आवश्यकता थी। इस आवश्यकता से एक विचार उत्पन्न हुआ, और इस विचार के आधार पर इस सम्मेलन का विजन आकार लिया। हमने रिसर्च डेवलपमेंट इनोवेशन स्कीम भी शुरू की है, जिसके लिए 1 लाख करोड़ रुपए का फंड निर्धारित किया गया है।

    निजी सेक्टर में R&D को दिया बढ़ावा

    पीएन ने हंसते हुए कहा, आपको लग रहा होगा कि यह 1 लाख करोड़ रुपये मोदी के पास ही रहने वाले हैं, इसीलिए आप ताली नहीं बजा रहे हैं। यह 1 लाख करोड़ रुपये वैज्ञानिकों के लिए हैं। यह वैज्ञानिकों की काबिलियत बढ़ाने के लिए है। यह आपके लिए नए मौके खोलने के लिए है। हमारी कोशिश निजी सेक्टर में भी रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा देना है।

    R&D को हमारी सरकार ने दिया समर्थन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत उच्च जोखिम और उच्च प्रभाव वाले शोध और विकास (R&D) परियोजनाओं को समर्थन दे रहा है और विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक पावरहाउस के रूप में उभरने के लिए निजी निवेश को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने देश में नवाचार के एक समृद्ध और आधुनिक वातावरण को प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण सुधार किए हैं।

    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni

    Latest Posts