Bihar Election Results 2025 : पीएम मोदी ने कहा-बिहार में सुशासन और विकास की जीत

बिहार चुनाव के रिजल्ट आने के बाद NDA और BJP के तमाम नेताओं ने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। इसके बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई है। पीएम ने इसे सुशासन और विकास की जीत हुई है।
Follow on Google News
 पीएम मोदी ने कहा-बिहार में सुशासन और विकास की जीत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। बिहार चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत के बाद घटक दलों के बीच खुशी की लहर है। पटना से लेकर दिल्ली और अन्य राज्यों में NDA की जीत की खुशियां मनाईं जा रही हैं। कहीं आतिशबाजी की जा रही है तो कहीं मिठाइयां बांटी जा रही हैं। इस बीच जीत के श्रेय को लेकर भी बात चल रही है।  BJP और NDA के नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, नीतीश कुमार की साफ सुथरी छवि की जीत बताया है। मतगणना के करीब आठ घंटे बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया आई है। पीएम मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर व्यक्त की है। मोदी ने लिखा कि यह सुशासन और विकास की जीत है।

    बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार

    पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा किया यह 'सुशासन की जीत हुई है। विकास की जीत हुई है। जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है। सामाजिक न्याय की जीत हुई है। बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है। यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा।'

    NDA के हर कार्यकर्ता का आभार 

    पीएम मोदी ने लिखा 'कि मैं एनडीए के प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अथक परिश्रम किया है। उन्होंने जनता के बीच जाकर हमारे विकास के एजेंडे को सामने रखा और विपक्ष के हर झूठ का मजबूती से जवाब दिया। मैं उनकी हृदय से सराहना करता हूं!' उन्होंने यह भी लिखा कि 'आने वाले समय में हम बिहार के विकास, यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्य की संस्कृति को नई पहचान देने के लिए बढ़-चढ़कर काम करेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यहां की युवा शक्ति और नारी शक्ति को समृद्ध जीवन के लिए भरपूर अवसर मिले।' 

    Twitter Post

     

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts