Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पीएम मोदी बोले- ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को घुटनों पर लाया, जैश कमांडर ने खुद किया कबूल

पीएम मोदी बोले- ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को घुटनों पर लाया, जैश कमांडर ने खुद किया कबूल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज (17 सितंबर 2025) 75वां जन्मदिन था। इस मौके पर उन्होंने मध्य प्रदेश के धार में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बेटियों का सिंदूर उजाड़ा, लेकिन भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर उनके ठिकाने तबाह कर दिए। मोदी ने बताया कि हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया।

    Twitter Post

    जैश कमांडर का रो-रोकर कबूलनामा

    मोदी की यह प्रतिक्रिया जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी के कबूलनामे पर आई। हाल ही में जारी वीडियो में इलियास ने कहा कि 7 मई को बहावलपुर पर भारतीय हमले में मौलाना मसूद अजहर का परिवार भी चपेट में आ गया। उसने माना कि यह हमला भारत के ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा था।

    Twitter Post

    बहावलपुर जैश का गढ़

    बहावलपुर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में है और जैश-ए-मोहम्मद का मुख्य अड्डा माना जाता है। संगठन का मुख्यालय मरकज सुभान अल्लाह मस्जिद के अंदर था। भारतीय सेना ने इसे सीधा निशाना बनाया। सेना की प्रेस ब्रीफिंग में कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि यहीं से भारत विरोधी हमलों की साजिशें रची जाती थीं। इस कार्रवाई में जैश का बड़ा ढांचा ध्वस्त हो गया और करीब 100 आतंकी मारे गए।

    पहलगाम हमले का जवाब था ऑपरेशन सिंदूर

    भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद जवाबी कार्रवाई के रूप में ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इसमें पाकिस्तान और पीओके के 9 बड़े आतंकी ठिकाने नष्ट किए गए। इनमें बहावलपुर, मुरीदके, सियालकोट, कोटली और मुजफ्फराबाद शामिल थे। इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकी ढेर हुए और उनके ठिकाने पूरी तरह तबाह कर दिए गए।

    मसूद अजहर को बड़ा झटका

    जैश-ए-मोहम्मद का संस्थापक मसूद अजहर भारत विरोधी आतंकी गतिविधियों का मास्टरमाइंड है। उसका परिवार भी बहावलपुर मुख्यालय में ही रहता था। अब उसके ही संगठन के कमांडर ने यह स्वीकार कर लिया है कि ऑपरेशन सिंदूर ने अजहर और उसके नेटवर्क को जबरदस्त झटका दिया है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts