People's Update
Friday, February 20, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Friday, February 20, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ को गैरकानूनी बताकर रद्द किया
    मध्य प्रदेश
    भोपाल

    आज से MP के दौरे पर PM मोदी : बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल की रखेंगे आधारशिला, भोपाल में सांसद-विधायकों से करेंगे चर्चा; जानें पूरा शेड्यूल

    Publish Date: 23 Feb 2025, 9:54 AM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News
    भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 और 24 फरवरी को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। 23 फरवरी को वे छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में बालाजी कैंसर इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च सेंटर का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे मंदिर में दर्शन करेंगे और एक सभा को संबोधित करेंगे। उसी दिन शाम को वे भोपाल पहुंचेंगे, जहां सांसदों और विधायकों से सरकार और संगठन के विषय में चर्चा करेंगे। राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद, 24 फरवरी को वे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेंगे। पीएम मोदी मध्य प्रदेश में 23 घंटे गुजारेंगे।

    बुंदेलखंड को दूसरी बड़ी सौगात

    आधिकारिक जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बुंदेलखंड क्षेत्र को यह दूसरी बड़ी सौगात दी जा रही है। इसके पहले पीएम मोदी ने खजुराहो में केन-बेतवा नदी जोड़ों परियोजना की सौगात बुंदेलखंड क्षेत्र की दी थी। प्रधानमंत्री 218 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले कैंसर अस्पताल का भूमि-पूजन करेंगे। इसके लिए 10.925 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की जा चुकी है। कैंसर अस्पताल 36 माह में बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके पहले चरण में 100 बिस्तरों की सुविधा होगी, जिसमें अत्याधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से गरीब कैंसर रोगियों को नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। बागेश्वर धाम में शुरू होने वाली यह पहल न केवल कैंसर के इलाज के क्षेत्र में एक बड़ा कदम होगा, बल्कि यह समाज के हर वर्ग के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को भी सुनिश्चित करेगा। अस्पताल के निर्माण से स्थानीय रोजगार और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। चिकित्सा क्षेत्र में विशेषज्ञों को नए अवसर प्राप्त होंगे।

    बागेश्वर धाम में पीएम का पूरा कार्यक्रम

    • पीएम मोदी 23 फरवरी को सुबह 11:20 मिनट पर IAF BBJ विमान द्वारा दिल्ली से खजुराहो के लिए प्रस्थान करेंगे।
    • दोपहर 12:30 बजे पीएम मोदी का विमान खजुराहो एयरपोर्ट पर लैंड करेगा।
    • दोपहर 12:35 मिनट पर पीएम मोदी MI हेलीकॉप्टर से छतरपुर जिले के ग्राम गढ़ा के लिए प्रस्थान करेंगे।
    • दोपहर 12:55 मिनट पर पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर ग्राम गढ़ा में लैंड होगा।
    • दोपहर 12:55 मिनट पर पीएम मोदी कार द्वारा ग्राम गढ़ा हेलीपैड से बागेश्वर धाम के लिए प्रस्थान करेंगे।
    • दोपहर 1 बजे पीएम मोदी बागेश्वर धाम पहुंचेंगे।
    • दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच में बागेश्वर धाम में चिकित्सा एवं विज्ञान शोध संस्थान के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।
    • दोपहर 2 बजे पीएम मोदी वापिस हेलीपैड गढ़ा के लिए प्रस्थान करेंगे।
    • दोपहर 2:05 मिनट पर पीएम ग्राम गढ़ा हेलीपैड पहुंचेंगे।
    • दोपहर 2:10 मिनट पर पीएम मोदी MI हेलीकॉप्टर से खजुराहो एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।
    • दोपहर 2:30 मिनट पर मोदी वापस खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
    • दोपहर 2:35 मिनट पर पीएम मोदी IAF BBJ विमान द्वारा खजुराहो एयरपोर्ट से भोपाल के लिए उड़ान भरेंगे।

    भोपाल में करेंगे GIS का उद्घाटन

    प्रधानमंत्री 23 फरवरी की रात भोपाल के राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। यहां वे स्थानीय कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में राज्य के सांसद, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को मार्गदर्शन भी देंगे। पीएम मोदी सोमवार को राजधानी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का उद्घाटन करेंगे। इस दो दिवसीय आयोजन के लिए देश-विदेश से निवेशक राजधानी भोपाल में आने वाले हैं। सम्मेलन के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसमें भाग लेंगे।

    भोपाल में पीएम का पूरा कार्यक्रम

    • 3:35 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे पीएम मोदी।
    • 3:45 बजे कार से कुशाभाऊ ठाकरे सभागार के लिए होंगे रवाना।
    • 3:55 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार पहुंचेंगे।
    • 4 से 6 बजे तक बीजेपी विधायकों, सांसदों के साथ बैठक करेंगे।
    • 6:15 बजे राजभवन के लिए रवाना होंगे। यहां रात्रि विश्राम करेंगे।

    24 फरवरी

    • सुबह 10 बजे राजभवन से मानव संग्रहालय के लिए रवाना होंगे। यहां ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करेंगे।
    • 11:30 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

    देश-विदेश के प्रमुख उद्योगपति करेंगे शिरकत

    ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाओं को मजबूती से अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री के आने से इस समिट का महत्व और बढ़ जाएगा। यह समिट मध्यप्रदेश को नई दिशा और ऊंचाइयों की ओर ले जाएगी। इसमें देश-विदेश के प्रमुख उद्योगपति शिरकत करेंगे। मध्य प्रदेश न केवल उन्हें निवेश के बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा, बल्कि उनका विश्वास भी अर्जित करेगा, जिससे राज्य में औद्योगिक विकास को और बढ़ावा मिलेगा। ये भी पढ़ें- PM मोदी के एमपी दौरे की तैयारियां जोरों पर, CM ने लिया जायजा, कहा- सांसदों, विधायकों एवं पदाधिकारियों से करेंगे चर्चा

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ को गैरकानूनी बताकर रद्द किया

    डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका...अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ को गैरकानूनी बताकर रद्द किया

    भारतीय क्रिकेटर ने Instagram पर लिखा अपने दिल का पूरा हाल

    राहुल चाहर की शादी टूटी...भारतीय क्रिकेटर ने Instagram पर लिखा अपने दिल का पूरा हाल

    न्यूयॉर्क में AI गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के साथ डेटिंग, सिंगल लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन

    अनोखा ऑफर :न्यूयॉर्क में AI गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के साथ डेटिंग, सिंगल लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन

    बहनों में बढ़ रही ईर्ष्या, ये विकराल रूप ले उससे पहले ही उसे नियंत्रित करना जरूरी

    हाईकोर्ट की टिप्पणी :बहनों में बढ़ रही ईर्ष्या, ये विकराल रूप ले उससे पहले ही उसे नियंत्रित करना जरूरी

    मामले में यूथ कांग्रेस के 4 नेता गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस को अन्य की तलाश

    प्री-प्लान्ड था AI समिट शर्टलेस प्रदर्शन :मामले में यूथ कांग्रेस के 4 नेता गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस को अन्य की तलाश

    12वीं क्लास के टॉपर ने मां-बाप सहित छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

    बैतूल में ट्रिपल मर्डर ;12वीं क्लास के टॉपर ने मां-बाप सहित छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

    कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी विचारधारा एक बार फिर उजागर हुई

    सीएम डॉ. मोहन यादव बोले-कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी विचारधारा एक बार फिर उजागर हुई

    33 मासूमों के यौन शोषण में दंपती को फांसी, पीड़ितों को मुआवजा

    पॉक्सो एक्ट में सख्ती :33 मासूमों के यौन शोषण में दंपती को फांसी, पीड़ितों को मुआवजा

    दिखा यश का एक्शन अवतार

    'केजीएफ’ स्टार यश की ‘टॉक्सिक’ का टीजर जारी :दिखा यश का एक्शन अवतार

    रणबीर कपूर बन सकते हैं मोहित सूरी की अगली फिल्म का हिस्सा

    रणबीर कपूर बन सकते हैं मोहित सूरी की अगली फिल्म का हिस्सा

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....