PlayBreaking News

'किंग कोहली' को लगी ‘चोट’!क्या IPL 2026 से हो जाएंगे बाहर? फैंस की धड़कनें तेज

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में RCB और MI के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान विराट कोहली के चोटिल होने की खबर ने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है। शानदार बल्लेबाज़ी के बाद फील्डिंग करते वक्त एंकल में चोट लगी और उन्हें बीच मैच से बाहर जाना पड़ा।
Follow on Google News
क्या IPL 2026 से हो जाएंगे बाहर? फैंस की धड़कनें तेज
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 12 अप्रैल को खेले गए IPL मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 18 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। लेकिन इस जीत के बीच एक ऐसी खबर आई जिसने फैंस की खुशी को चिंता में बदल दिया। टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली मैच के दौरान चोटिल हो गए।

    मैच के बीच जब मुंबई इंडियंस रन चेज कर रही थी, तब अचानक विराट कोहली मैदान पर नजर नहीं आए। उनकी जगह युवा खिलाड़ी जैकब बेथेल फील्डिंग करते दिखे। यह देखकर फैंस और कमेंट्री बॉक्स दोनों में हलचल मच गई। बताया गया कि कोहली को टखने यानि पैर और पिण्डली को जोड़ने वाला मुख्य जोड़  में चोट लगी है, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

    /img/99/1776072563854

    मैदान से बाहर हुए विराट, फैंस हुए परेशान

    विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी का अचानक मैदान से बाहर जाना किसी झटके से कम नहीं था। जैसे ही वह फील्डिंग के दौरान नजर नहीं आए, कमेंटेटर ने जानकारी दी कि उन्हें एंकल इंजरी हुई है, लेकिन चोट कितनी गंभीर है, इस पर तुरंत कोई साफ जानकारी नहीं मिल पाई।

    कप्तान रजत और क्रुणाल ने दी राहत की खबर

    मैच खत्म होने के बाद जब कप्तान रजत पाटीदार से कोहली की चोट के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने ज्यादा कुछ स्पष्ट नहीं कहा, लेकिन उम्मीद जरूर जताई। उन्होंने कहा, मुझे अभी पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि वह ठीक हैं। वहीं ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने भी फैंस को थोड़ा सुकून दिया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मैंने अभी फिजियो से बात नहीं की है, लेकिन लगता है कि विराट ठीक हो जाएंगे। ज्यादा चिंता की बात नहीं है। हालांकि दोनों खिलाड़ियों के बयान से यह साफ है कि टीम को भी अभी चोट की गंभीरता का पूरा अंदाजा नहीं है।

    साल्ट और विराट की धमाकेदार साझेदारी

    इस मुकाबले में RCB की शुरुआत बेहद शानदार रही। फिल साल्ट और विराट कोहली की ओपनिंग जोड़ी ने मुंबई के गेंदबाजों को शुरू से ही दबाव में डाल दिया। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 120 रन जोड़े, जो टीम की जीत की मजबूत नींव बनी।

    /img/99/1776072624326

    फिल साल्ट ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 78 रन ठोक दिए, जिसमें 6 छक्के और 6 चौके शामिल थे। दूसरी ओर विराट कोहली ने संयम और अनुभव के साथ खेलते हुए 38 गेंदों में 50 रन बनाए। हालांकि 15वें ओवर में हार्दिक पांड्या की गेंद पर विराट आउट हो गए, लेकिन तब तक वह टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा चुके थे।

    अगले मैच से पहले फिटनेस पर नजर

    अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि विराट कोहली अगले मैच तक पूरी तरह फिट हो पाएंगे या नहीं। RCB का अगला मुकाबला 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ है, जो उनके होम ग्राउंड पर खेला जाएगा। टीम मैनेजमेंट और फैंस दोनों की नजरें अब कोहली की फिटनेस अपडेट पर टिकी हैं। अगर वह समय पर फिट नहीं होते हैं, तो यह RCB के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

    RCB ने भले ही यह मुकाबला जीत लिया हो, लेकिन विराट कोहली की चोट ने इस जीत की चमक थोड़ी फीकी कर दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि किंग कोहली कितनी जल्दी वापसी करते हैं और फिर से मैदान पर अपना जादू बिखेरते हैं।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts