People's Update
Monday, March 16, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Monday, March 16, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    हमास ने गाजा सीजफायर को लेकर ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस के प्रतिनिधियों संग चर्चा की
    राज्यसभा चुनाव के लिए काउंटिंग शुरू, चार बजे खत्म हुई थी वोटिंग
    भारतीय LPG जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंचा
    बिहार में NDA के सभी उम्मीदवारों की जीते
    हमने सीजफायर की मांग नहीं की: ईरान के विदेश मंत्री
    एक घंटे में LPG लेकर भारत पहुंचेगा 'शिवालिक'
    बंगाल सीएम ममता बनर्जी LPG संकट को लेकर कोलकाता में प्रदर्शन में शामिल होंगी
    हरियाणा: इनेलो ने राज्यसभा चुनाव का बहिष्कार किया, दोनों विधायकों ने नहीं डाला वोट
    हरियाणा राज्यसभा चुनाव: अब तक 87 विधायकों ने किया मतदान
    ईरान से आर्मेनिया के रास्ते 550 से ज्यादा भारतीयों को निकाला गया: विदेश मंत्री जयशंकर
    नहीं रुकेगी जंग- गैस और तेल के संकट के बीच बोले इजरायली राजदूत
    UAE के सबसे बड़े बंदरगाह फुजैराह पर फिर हवाई हमला हुआ
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से आ रहा शिवालिक टैंकर शाम 4:30 बजे तक मुंद्रा पोर्ट पहुंचेगा
    दुबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट सेवा फिर शुरू, हवाई हमलों के बाद हुई थी सस्पेंड
    अबू धाबी: कार पर गिरा रॉकेट, एक शख्स की मौत
    अनंत सिंह बोले- ये मेरा आखिरी कार्यकाल, अब चुनाव नहीं लड़ूंगा
    बंगाल: सिद्धनाथ गुप्ता नए DGP, अजय नंद कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर बने
    राज्यसभा में खड़गे ने LPG संकट का मुद्दा उठाया
    UGC- कॉलेजों को सख्त निर्देश, मेंटल हेल्थ से लड़ने के लिए कैंपस में बेहतर माहौल बनाए
    संसद : बजट सत्र के दूसरे दिन भी कांग्रेस LPG क्राइसिस पर कर सकती है हंगामा
    राज्यसभा चुनाव: बिहार में अब तक एनडीए के 176, महागठबंधन के 37 विधायकों ने डाला वोट
    अवैध कॉल सेंटर मामला: ED ने पश्चिम बंगाल के 10 ठिकानों पर छापा मारा
    बारिश के बाद दिल्ली में हवा की गुणवत्ता सुधरकर 97 हो गई
    केरल विधानसभा चुनाव: CPI ने 25 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की
    सेंसेक्स 179 अंक गिरकर 74,384.61 पर; निफ्टी 53 अंक गिरकर 23,098 पर खुला
    ओडिशा के मुख्यमंत्री ने अस्पताल में आग लगने की घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए, 10 मरीजों की मौत
    ऑस्कर 2026: माइकल जॉर्डन ने 'सिनर्स' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता
    ओडिशा: हॉस्पिटल में आग लगने से 10 मरीजों की मौत, पांच की हालत गंभीर
    ड्रोन हमले के बाद दुबई हवाई अड्डे के पास भीषण आग लगी, उड़ान सेवाएं निलंबित
    ओडिशा: हॉस्पिटल के ICU में लगी आग, सात मरीजों की मौत
    ईरान में डील किसके साथ करूं, उनकी लीडरशिप खत्म हो चुकी: डोनाल्ड ट्रंप
    ईरान हमलों पर कतर और सऊदी एकजुट, तनाव रोकने और बातचीत की अपील
    मिडिल ईस्ट संकट के बीच कतर और सऊदी अरब के बीच हुई बात
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर डोनाल्ड ट्रंप का प्लान, 7 देशों को मिलकर सुरक्षा गठबंधन बनाने की अपील
    राज्यसभा की 11 सीटों पर चुनाव आज
    ईरान ने इजराइल पर सेजिल बैलिस्टिक मिसाइल दागी
    ओडिशा: हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत
    राष्ट्रीय

    झारखंड में PM मोदी की चुनावी सभा : बोले- आपके वोट से राम मंदिर बन गया, मोदी मौज नहीं मिशन के लिए पैदा हुआ है

    Publish Date: 4 May 2024, 3:53 PM (IST)Reading Time: 11 Minute Read
    Follow on Google News
    पलामू / गुमला। पीएम मोदी ने शनिवार को झारखंड के पलामू और गुमला में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। पलामू में पीएम ने भीड़ देखकर कहा कि, ऐसा लग रहा है कि आप लोगों ने JMM- कांग्रेस को दिन में तारे दिखा दिए। आप सभी अपने एक वोट के महत्व को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। आपने 2014 में अपने एक वोट से कांग्रेस की महाभ्रष्ट सरकार को हटा दिया था आपके एक वोट से आज राम मंदिर बना। जम्मू-कश्मीर में आपके एक वोट से 370 हट गई।

    PM मोदी का संबोधन

    • कांग्रेस के राज में राशन सड़ता रहता था। आदिवासी क्षेत्रों के बच्चे भूख से मरते रहते थे... और कांग्रेस अनाज गोदामों पर ताला लगाकर बैठ जाती थी। आप मोदी को लेकर आए, मोदी ने सारे अनाज गोदामों के ताले खुलवा दिए। आज देश में मुफ्त राशन की योजना चल रही है।
    • जब लोग इसके खिलाफ आवाज उठाते हैं, तो इंडी गठबंधन वाले कहते हैं कि मोदी के खिलाफ वोट जिहाद करो। ये कितने भी जिहाद कर लें, अब ये देश पीछे हटने वाला नहीं है और मोदी डरने वाला नहीं है। मोदी के रहते कोई भी मेरे आदिवासी भाई-बहनों के साथ  खिलवाड़ नहीं कर पाएगा। ये मोदी की गारंटी है।
    • बहुत मेहनत के बाद आतंकवादियों के स्लीपर सेल को हम तोड़ पाए हैं। लेकिन झारखंड में जो किया जा रहा है, वो खतरनाक है। यहां घुसपैठियों को बढ़ावा देने का और आदिवासी परिवारों को जमीन हड़पने का खेल हो रहा है। संथाल में PFI जैसे प्रतिबंधित संघठन कैसे अपना रैकेट चला रहे हैं? कैसे आदिवासियों के साथ ठगी कर रहे हैं? कैसे आदिवासी बेटियों के साथ अत्याचार कर रहे हैं? आदिवासी बेटियों को विशेष तौर पर टारगेट किया जा रहा है।
    • 10 वर्षों में मोदी ने माओवादी हिंसा से देश के एक बड़े हिस्से को मुक्त कराया है। लेकिन कांग्रेस आज भी माओवादी नक्सलियों का समर्थन कर रही है। अपना वोटबैंक बचाने के लिए कांग्रेस आतंकवादियों पर भी कार्रवाई नहीं करती।
    • ये मोदी की गारंटी है - जब तक मोदी जिंदा है, मैं दलित, आदिवासी, OBC के आरक्षण में से रत्तीभर भी चोरी नहीं करने दूंगा।
    • जब संविधान बना, उस समय बाबा साहेब अंबेडकर और सबने मिलकर तय किया था कि हमारे देश में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा। दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों को संविधान के तहत आरक्षण मिलेगा। लेकिन कांग्रेस आपका हक छीनकर, संविधान को तोड़-मरोड़कर मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है। आपका हक लूटना चाहती है, इसलिए बहुत सतर्क रहने की जरूरत है।
    • कांग्रेस जो चश्मा पहनती है, उसमें एक ही वोटबैंक दिखता है - वो है मुस्लिम वोटबैंक। कांग्रेस की इस नीति का बहुत बड़ा नुकसान हर किसी ने उठाया है। जबकि भाजपा सबका साथ-सबका विकास की बात करती है। भाजपा सरकार की नीतियों में किसी के साथ भेदभाव नहीं होता। लेकिन कांग्रेस को ये करना ही नहीं है, समझने का तो सवाल ही नहीं है।
    • अपने 60 साल के शासन में कांग्रेस ने देश को परिवारवाद और भ्रष्टाचार दिया। इसके अलावा एक और रास्ते पर कांग्रेस चली और वो रास्ता है - तुष्टिकरण, वोटबैंक की राजनीति।
    • अरे मूर्खों के सरदार, मोदी तो 10 साल से आया हुआ है और शान से सरकार चला रहा है। 10 साल में ये पाप मैंने नही किया है, क्योंकि मैं भारत के संविधान की भक्ति करता हूं, मैं बाबा साहेब अंबेडकर की पूजा करने वाले लोगों में से हूं।
    • कांग्रेस, झामुमो और इंडी गठबंधन वालों को आज भी ये बर्दाश्त नहीं हो रहा है कि ये गरीब मां का बेटा पीएम कैसे बन गया। इसलिए ये लोग मोदी के खिलाफ नए-नए झूठ फैलाते रहते हैं। आजकल इनका नया झूठ है - मोदी आएगा तो आरक्षण खत्म कर देगा, मोदी आएगा तो संविधान बदल देगा।
    • जिसने झारखंड को लूटा, उस पर कानून के तहत कार्रवाई हो रही है। मोदी का एक ही संकल्प है - भ्रष्टाचार हटाओ, ये INDI अलायंस वाले कहते हैं - भ्रष्टाचारी बचाओ। मैं आपको गारंटी देता हूं - आने वाले 5 साल में ऐसे सभी भ्रष्टाचारियों पर कानून का डंडा जरूर चलेगा।
    • झारखंड में कांग्रेस के सांसद के घर से नोटों के ढेर निकले। ये ढेर इतने बड़े थे कि बैंकों से गिनने के लिए मशीनें लाई गई, लेकिन वो मशीन भी गिनते-गिनते हांफने लगी।
    • जहां सरकार भ्रष्ट हों, वहां बजट कितना भी हो, विकास संभव नहीं है। झारखंड इसी स्थिति से गुजर रहा है। इस राज्य में ऐसा कोई पेपर नहीं जो लीक नहीं होता है। मोदी ने इस पेपर लीक माफिया के विरुद्ध भी एक कड़ा कानून बना दिया है।
    • आज ये आकांक्षी जिले बाकी जिलों से भी अधिक तेजी से विकास करने की राह पर आ गए हैं। आदिवासियों में भी जो अति-पिछड़े हैं, उनको कोई पूछता ही नहीं था। मोदी उनके लिए पीएम-जनमन योजना लेकर आया, इस योजना पर 24 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
    • कांग्रेस के पाप की लिस्ट बनाएं, तो कई दिन निकल जाएं। ये कांग्रेस ही है, जिसने लोहरदगा, खूंटी और गुमला जैसे जिलों को बदहाल कहकर छोड़ दिया था। ये ज्यादातर मेरे आदिवासी जिले हैं। यहां बिजली, सड़क, पानी, अस्पताल, स्कूल जैसा कोई भी काम ठीक से नहीं हुआ था। आपने मोदी को वोट दिया, मोदी ने इन जिलों के विकास को अपना मिशन बनाया। मैंने इन्हें पिछड़े नहीं, बल्कि आकांक्षी जिले घोषित किया।
    • कांग्रेस के राज में राशन सड़ता रहता था। आदिवासी क्षेत्रों के बच्चे भूख से मरते रहते थे...और कांग्रेस अनाज गोदामों पर ताला लगाकर बैठ जाती थी। आप मोदी को लेकर आए। मोदी ने सारे अनाज गोदामों के ताले खुलवा दिए... आज देश में मुफ्त राशन की योजना चल रही है। और मैंने गारंटी दी है कि आने वाले 5 साल इसे और चलाऊंगा।
    • मैंने स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया, तो कांग्रेस और INDI गठबंधन वाले कहने लगे कि झाडू लगाने और शौचालय बनाने से क्या होगा? आज गांव-गांव देखिए, हालात बदले हैं। मैंने जब मोबाइल का डेटा सस्ता किया, गांव-गांव में कॉमन सर्विस सेंटर खोले और हर गांव तक इंटरनेट पहुंचाने की ठानी, तो ये झामुमो वाले और कांग्रेस वाले कहते थे कि गांव वालों को इसका क्या फायदा? आज मेरे गांव का युवा सोशल मीडिया का हीरो है। कांग्रेस वालों ने इंटरनेट को अमीरों की चीज बना दिया था। मैंने इंटरनेट को गरीबों के घर पहुंचा दिया है।
    • भगवान बिरसा मुंडा मेरे लिए सिर्फ एक नाम ही नहीं, बल्कि वे मेरे लिए एक प्रेरणा है। उनके जीवन को याद करके मुझे हर चुनौती से जीतने की प्रेरणा मिलती है।
    • मैं भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। पिछले वर्ष उनके जन्मदिवस पर मुझे उनके गांव जाने का सौभाग्य मिला था और मुझे वहां की मिट्टी माथे पर लगाने का गौरव प्राप्त हुआ था। मैं देश का पहला प्रधानमंत्री हूं, जिसे उनके गांव जाकर उस मिट्टी को नमन करने का सौभाग्य मिला है।
    • मोदी मौज नहीं, मिशन के लिए पैदा हुआ है।
    • कांग्रेस और INDI गठबंधन अब SC-ST-OBC का आरक्षण छीन लेना चाहते हैं। जब हमारा संविधान बन रहा था, तभी संविधान निर्माताओं ने तय किया था कि भारत में कभी भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा। लेकिन अब कांग्रेस-JMM और RJD सब मिलकर आदिवासियों, पिछड़ों, दलितों के आरक्षण में डाका डालकर उसे धर्म के आधार पर मुसलमानों को देना चाहते हैं।
    • 10 वर्षों में गरीब कल्याण की हर योजना की प्रेरणा, मेरे जीवन के अनुभव ही हैं। जब आज लाभार्थियों से मिलता हूं, तो खुशी के मारे आंसू आ ही जाते हैं। लेकिन, कांग्रेस के शहजादे मोदी के आंसुओं में अपनी खुशी ढूंढ रहे हैं, वो कहते हैं कि मोदी के आंसू अच्छे लगते हैं। एक कहावत है - जाके पांव न फटी बिवाई, वो क्या जाने पीर पराई! कांग्रेस के शहजादे की हालत वही है।
    • आज पाकिस्तान के नेता, कांग्रेस के शहजादे को पीएम बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं। लेकिन मजबूत भारत तो अब मजबूत सरकार ही चाहता है... पूरा हिन्दुस्तान कह रहा है मजबूत भारत के लिए मजबूत सरकार... मजबूत सरकार के लिए मोदी सरकार।
    • आपके एक वोट की ताकत से आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है।
    • मेरे आदिवासी, दलित और पिछड़े भाई-बहन लिख कर रख लें कि जब तक मोदी जिंदा है, तब तक दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के आरक्षण में से रत्तीभर भी मैं धर्म के आधार पर उनके वोटबैंक को नहीं देने दूंगा। मैं संविधान से कोई भी छेड़छाड़ नहीं करने दूंगा।
    • कांग्रेस और INDI गठबंधन ने एक और खतरनाक बात कही है। ये लोग अब SC-ST-OBC का आरक्षण छीन लेना चाहते हैं। जब हमारा संविधान बन रहा था, तभी संविधान निर्माताओं ने मिलकर तय किया था कि भारत में कभी भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा। लेकिन अब कांग्रेस-JMM और RJD सब मिलकर आदिवासियों, पिछड़ों, दलितों के आरक्षण में डाका डालकर उसे धर्म के आधार पर मुसलमानों को देना चाहते हैं। कांग्रेस ये ऐलान कर रही है, लेकिन JMM और RJD इस पर चुप हैं और इसे अपनी मौन सहमति दे रहे हैं।
    • मोदी यहां रोजगार बढ़ाना चाहता है, आपके जीवन में खुशहाली लाना चाहता है। लेकिन कांग्रेस वालों की नजर आपकी जमीन जायदाद पर पड़ गई है। कांग्रेस-JMM को और कुछ नजर ही नहीं आता है।
    • मोदी के 10 साल के सेवाकाल में 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले हैं। इसलिए वो आज भाजपा को आशीर्वाद दे रहे हैं। इन गरीब भाई-बहनों के आशीर्वाद ही मेरी शक्ति और मेरी पूंजी है।
    • कांग्रेस के शहजादे मोदी के आंसुओं में अपनी खुशी ढूंढ रहे हैं। कहते हैं कि मोदी के आंसू अच्छे लगते हैं। ये निराश-हताश लोग अब कुंठित हो गए हैं। एक कहावत है - जाके पांव न फटी बिवाई, वो क्या जाने पीर पराई! कांग्रेस के शहजादे की हालत वही है।
    • मैं तो गरीबी का जीवन जीकर आया हूं। इसलिए, 10 वर्षों में गरीब कल्याण की हर योजना की प्रेरणा, मेरे जीवन के अनुभव ही हैं। जब आज लाभार्थियों से मिलता हूं, तो ख़ुशी के मारे आंसू आ ही जाते हैं। ये आंसू वही समझ सकता है, जिसने गरीबी देखी हो, जिसने कष्ट में जीवन गुजारा हो।
    • JMM-कांग्रेस के नेताओ ने भ्रष्ट्राचार से अपार धन संपदा खड़ी की है। संपत्ति हो, राजनीति हो, सब कुछ ये अपने-अपने बच्चों के लिए अर्जित कर रहे हैं। ये उनके लिए विरासत में ढेर सारी काली कमाई छोड़ कर जाएंगे।
    • मैं आज भी पद, प्रतिष्ठा, सुख-समृद्धि से दूर आज भी वैसा ही हूं, जैसा आपने मुझे यहां भेजा था। मोदी मौज नहीं, मिशन के लिए पैदा हुआ है।
    • आपके आशीर्वाद से सीएम और पीएम के रूप में देशवासियों की सेवा करते हुए मुझे अब 25 साल हो जाएंगे। इन 25 वर्षों में आपके आशीर्वाद से मोदी पर एक पैसे के घोटाले का भी आरोप नहीं लगा है।
    • एक वो स्थिति थी, जब आतंकी हमले के बाद कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया भर में जाकर रोती थी। लेकिन आज स्थिति ये है कि पाकिस्तान दुनिया भर में जाकर रो रहा है। आज पाकिस्तान के नेता कांग्रेस के शहजादे को पीएम बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं। लेकिन मजबूत भारत तो अब मजबूत सरकार ही चाहता है। पूरा हिंदुस्तान कह रहा है - मजबूत भारत के लिए मजबूत सरकार, मजबूत सरकार के लिए मोदी सरकार।
    • आपके एक वोट की ताकत से जम्मू कश्मीर में धारा 370 की दीवार को जमीन में गाड़ दिया गया। हमारे झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार और आंध्र प्रदेश में, पशुपति से लेकर तिरुपति तक नक्सलवाद, आतंकवाद फैला कर यहां की धरती को लहूलुहान कर देता था। आपके एक वोट ने कितनी ही माताओं की आस पूरी की और इस धरती को नक्सलवादी आतंकवाद से मुक्ति दिला दी।
    • 500 साल में जो काम नहीं हुआ, आपके एक वोट से वो कार्य पूरा हुआ और आज अयोध्या में राम मंदिर बन गया।
    • आपके इस एक वोट की ताकत से आज भारत का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। 500 साल से हमारी कितनी ही पीढियां संघर्ष करती रही, इंतजार करती रही, लाखों लोग शहीद हुए, 500 साल लंबा संघर्ष चला। शायद इतिहास में इतना लंबा संघर्ष कहीं नहीं हुआ, जो अयोध्या में हुआ।
    • आप सभी अपने एक वोट के महत्व को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। 2014 में आपके एक वोट ने ऐसा काम किया कि पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र की ताकत को सलाम करने लगी थी। आपने 2014 में अपने एक वोट से कांग्रेस की महाभ्रष्ट सरकार को हटा दिया था। आपके एक वोट ने BJP-NDA की सरकार बनाई।
    ये भी पढ़ें- रोहित वेमुला आत्महत्या केस : चुनाव से 10 दिन पहले कोर्ट में पेश की क्लोजर रिपोर्ट, आरोपियों को क्लीन चिट देने के बाद मचा बवाल

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    ‘नंदा देवी’ और ‘जग लाडकी’ कल पहुंचेंगे

    LPG टैंकर ‘शिवालिक’आया भारत!‘नंदा देवी’ और ‘जग लाडकी’ कल पहुंचेंगे

    बीजेपी ने जारी की पहली उम्मीदवार सूची, 47 नाम शामिल

    केरल विधानसभा चुनाव 2026 :बीजेपी ने जारी की पहली उम्मीदवार सूची, 47 नाम शामिल

    मौके का मुआयना करेगा हाईकोर्ट, मुस्लिम पक्ष ने मांगी सर्वे की वीडियोग्राफी

    भोजशाला विवाद :मौके का मुआयना करेगा हाईकोर्ट, मुस्लिम पक्ष ने मांगी सर्वे की वीडियोग्राफी

    बीजेपी ने जारी की पहली सूची, सुवेंदु अधिकारी को भवानीपुर से उतारा

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव :बीजेपी ने जारी की पहली सूची, सुवेंदु अधिकारी को भवानीपुर से उतारा

    टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे इंडियन क्रिकेटर तिलक वर्मा

    टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे इंडियन क्रिकेटर तिलक वर्मा

     बिहार में NDA ने पांचों सीटें जीतें, महागठबंधन के एडी सिंह हारे

    Rajyasabha Elections : बिहार में NDA ने पांचों सीटें जीतें, महागठबंधन के एडी सिंह हारे

    समंदर किनारे रोमांस की तस्वीरें वायरल!

    मोनालिसा-फरमान का हनीमून मोमेंट!समंदर किनारे रोमांस की तस्वीरें वायरल!

    इजरायली राजदूत ने खोला ‘3-पॉइंट प्लान’ का राज, बोले- दुनिया को बड़े खतरे से बचा रहे

    Iran पर हमला यूं ही नहीं…इजरायली राजदूत ने खोला ‘3-पॉइंट प्लान’ का राज, बोले- दुनिया को बड़े खतरे से बचा रहे

    LPG लेकर 'शिवालिक' पहुंचने वाला है भारत, ईरान से सुरक्षित निकले 500 से ज्यादा भारतीय

    अच्छी खबर :LPG लेकर 'शिवालिक' पहुंचने वाला है भारत, ईरान से सुरक्षित निकले 500 से ज्यादा भारतीय

    10 भाषाएं सीखीं, ऐप से ड्राइवर बुक कर पहुंचीं ऑडिशन देने

    सिंगर बनने का सपना लेकर मेरठ से मुंबई पहुंचीं दो बहनें: 10 भाषाएं सीखीं, ऐप से ड्राइवर बुक कर पहुंचीं ऑडिशन देने

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....