PlayBreaking News

पीएम की अपील का असर:सीएम योगी ने काफिले में घटाई गाड़ियां, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बाइक पर सवार होकर पहुंचे विधानभवन

पश्चिम एशिया में जारी संकट के चलते बढ़ती तेल कीमतों ने भारत में भी असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईंधन बचत और संसाधनों के संयम की अपील की है। इस अपील का असर अब सरकारों और नेताओं के व्यवहार में साफ नजर आने लगा है। कई राज्यों ने काफिले छोटे करने और खर्च घटाने की दिशा में कदम उठाए हैं।
Follow on Google News
सीएम योगी ने काफिले में घटाई गाड़ियां, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बाइक पर सवार होकर पहुंचे विधानभवन

प्रधानमंत्री की अपील के बाद सरकारी स्तर पर सादगी की शुरुआत हो गई है। बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री अपने काफिले कम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में इस दिशा में ठोस फैसले लिए गए हैं। यह कदम ईंधन बचत और जिम्मेदार शासन का संकेत माना जा रहा है।

पश्चिम एशिया संकट का असर

पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब वैश्विक बाजारों में साफ दिखाई दे रहा है, जहां कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसका सीधा असर भारत जैसे आयात पर निर्भर देशों पर पड़ रहा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए सरकार भी सतर्क हो गई है। ऐसे हालात में ईंधन की बचत और संसाधनों का सही उपयोग बेहद जरूरी हो गया है। इसी को लेकर प्रधानमंत्री ने देशवासियों को संयम बरतने की सलाह दी है। 

ये भी पढ़ें: Prateek Yadav Funeral : प्रतीक यादव को ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में हजारों लोग रहे मौजूद

पीएम मोदी की अपील का असर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने संबोधन में ईंधन बचत और अनावश्यक खर्चों में कटौती पर जोर दिया था। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय हालातों को देखते हुए हर स्तर पर जिम्मेदारी निभाना जरूरी है। बताया जा रहा है कि, उन्होंने मंत्रिमंडल की बैठक में भी इस विषय को गंभीरता से उठाया। मंत्रियों को अपने काफिले छोटे रखने और विदेशी दौरों को सीमित करने की सलाह दी गई। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने का सुझाव भी दिया गया। 

सीएम योगी के काफिले में कम हुई गाड़ियां 

प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर अब राज्यों में भी दिखाई देने लगा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के काफिले में शामिल वाहनों की संख्या 50 प्रतिशत तक घटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों और आम जनता से भी ईंधन बचाने की अपील की है। इस फैसले को प्रशासनिक सादगी और जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है। 

ये भी पढ़ें: WPI Inflation: अप्रैल में थोक महंगाई 8.30% पर पहुंची, 42 महीने का सबसे ऊंचा स्तर

सीएम देवेंद्र फडणवीस बाइक से विधानभवन पहुंचे 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को बाइक से अपने आवास से विधान भवन पहुंचे और आगे मंत्रालय तक भी बाइक से ही गए। उनका यह कदम प्रतीकात्मक होने के साथ-साथ एक मजबूत संदेश भी देता है। इससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार खुद भी ईंधन बचत को गंभीरता से ले रही है। इस पहल का वीडियो सामने आने के बाद यह चर्चा का विषय बन गया। 

महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल के लिए एडवाइजरी जारी 

बताया जा रहा है कि अब केवल काफिले ही नहीं, बल्कि अन्य खर्चों में भी कटौती पर जोर दिया जा रहा है। महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल के लिए एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें ईंधन बचत और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर बल दिया गया है। बेवजह यात्राओं और खर्चों को सीमित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts