Share Market Today:सेंसेक्स में 790 अंक की तेजी, निफ्टी 277 अंक चढ़कर 23689 पर बंद; फार्मा इंडेक्स 2.74% चढ़ा

सेंसेक्स में 790 अंक और निफ्टी में 277 अंक की जोरदार तेजी दर्ज की गई जिसके चलते निफ्टी 23689 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स में 790 अंक की तेजी, निफ्टी 277 अंक चढ़कर 23689 पर बंद; फार्मा इंडेक्स 2.74% चढ़ा
AI Generated Image

भारतीय शेयर बाजार में आज जोरदार तेजी देखने को मिली। दिनभर बाजार में खरीदारी का माहौल बना रहा और कारोबार खत्म होने तक सेंसेक्स 790 अंक की बढ़त के साथ 75,399 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 277 अंक चढ़कर 23,690 पर पहुंच गया।

टॉप निफ्टी गेनर्स और लूजर्स

/img/116/1778754780905
/img/116/1778754798033

ये भी पढ़ें: WPI Inflation: अप्रैल में थोक महंगाई 8.30% पर पहुंची, 42 महीने का सबसे ऊंचा स्तर

फार्मा, बैंकिंग और मेटल शेयरों में खरीदारी

आज के कारोबार में बैंकिंग, मेटल, हेल्थ केयर और फार्मा सेक्टर के शेयरों में शानदार खरीदारी देखने को मिली। कई दिग्गज बैंकिंग और मेटल कंपनियों के शेयर तेजी के साथ बंद हुए। निवेशकों ने इन सेक्टर्स में भरोसा दिखाया जिससे बाजार को मजबूत सपोर्ट मिला। दूसरी तरफ IT सेक्टर के शेयर दबाव में रहे। कई बड़ी IT कंपनियों में बिकवाली देखने को मिली जिसके चलते यह सेक्टर बाकी बाजार की तुलना में कमजोर नजर आया।

अमेरिका-चीन बैठक से बाजार को मिला सपोर्ट

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्लोबल संकेतों ने भी भारतीय बाजार की तेजी में अहम भूमिका निभाई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बीजिंग में आज से अहम बैठक शुरू हुई है। यह बैठक दो दिनों तक चलेगी। निवेशकों को उम्मीद है कि इस बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच जिओ पॉलिटिकल तनाव कम हो सकता है। इसी सकारात्मक उम्मीद का असर दुनियाभर के बाजारों के साथ भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें: पीएम की अपील का असर: सीएम योगी ने काफिले में घटाई गाड़ियां, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बाइक पर सवार होकर पहुंचे विधानभवन

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

एशियाई बाजारों में आज अलग-अलग रुख देखने को मिला। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स करीब 1.75% की तेजी के साथ बंद हुआ और वहां बाजार में मजबूत खरीदारी रही। वहीं जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 1% टूट गया। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स लगभग सपाट कारोबार करता नजर आया। इससे साफ है कि एशियाई बाजारों में निवेशकों का रुख अभी पूरी तरह स्थिर नहीं है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts