Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP News :बाइक चलाते समय रील बनाने के चक्कर में 3 दोस्तों की मौत, 2 घायल

मऊगंज में बाइक चलाते समय सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के दौरान दुर्घटना होने पर तीन दोस्तों की मौत हो गई।  घटना में मंगलवार सुबह की है। दुर्घटना में दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य युवक घायल हो गए।
बाइक चलाते समय रील बनाने के चक्कर में 3 दोस्तों की मौत, 2 घायल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मऊगंज। सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून आज के युवाओं के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। ताजा मामला मऊगंज जिले से सामने आया है, जहां नेशनल हाईवे पर रील बनाने के चक्कर में हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। यह दर्दनाक हादसा मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे मऊगंज थाना क्षेत्र के पन्नी पथरिया के पास नेशनल हाईवे पर हुआ।

    कैसे हुआ दर्दनाक हादसा

    चश्मदीदों और पुलिस के अनुसार, एक पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए मोबाइल से रील बना रहे थे। रील बनाने की धुन में युवकों का ध्यान सड़क से भटक गया और उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर ट्रक से जा टकराई। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य टीवीएस अपाचे बाइक भी असंतुलित होकर टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि पल्सर सवार तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

    मृतकों और घायलों की पहचान

    मृतकों की पहचान उपलक्ष्य कोल (17 वर्ष), अमरीश कोल (22 वर्ष) और हेमराज कोल (17 वर्ष) के रूप में की गई है। ये तीनों मृतक बेला थाना लौर क्षेत्र के निवासी हैं। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार प्रशांत द्विवेदी (19 वर्ष) और प्रदीप द्विवेदी (17 वर्ष), जो चितईपुरवा पिपरा थाना लौर के रहने वाले हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

    संदिग्ध सामान भी बरामद

    मऊगंज थाना प्रभारी रीना सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही मैं अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल मऊगंज भेजा, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस को मृतकों के पास से एक संदिग्ध गन लाइटर भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों और ट्रेलर ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts