PlayBreaking News

West Bengal Elections :राहुल गांधी ने पेश किया ‘पांच गारंटियों’ का रोडमैप, महिलाओं को हर माह 2 हजार रुपए देने का वादा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के लिए पांच गारंटियों का रोडमैप प्रस्तुत किया। चुनावी रैली में उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर हर व्यक्ति का 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य  बीमा किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं को 2 हजार रुपए देने की बात कही।  
Follow on Google News
राहुल गांधी ने पेश किया ‘पांच गारंटियों’ का रोडमैप, महिलाओं को हर माह 2 हजार रुपए देने का वादा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नेशनल डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को लेकर मंगलवार को पार्टी की पांच प्रमुख गारंटियों का ऐलान किया। उन्होंने इसे कांग्रेस का पश्चिम बंगाल के लिए रोडमैप बताया। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा तक आसान पहुंच, किसानों के लिए समर्थन, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता देने का वादा करती है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा, कांग्रेस को वोट देकर न्याय और प्रगति का समर्थन करें। उन्होंने रायगंज चुनावी सभा में इसका जिक्र किया।

    स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष जोर

    राहुल गांधी ने स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा वादा करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर लोगों को 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा। इसके अलावा जिला अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस और कैंसर का इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने छात्रों के लिए ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा और महिलाओं के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन तक निशुल्क पढ़ाई का आश्वासन दिया। साथ ही स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और अंग्रेजी की शिक्षा को भी बढ़ावा देने की बात कही।

    Twitter Post

    किसानों और युवाओं के लिए योजनाएं

    किसानों को राहत देने के लिए राहुल गांधी ने हर साल 15,000 रुपए की आर्थिक सहायता और 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया। वहीं युवाओं के लिए उन्होंने कहा कि सभी सरकारी रिक्त पदों को भरा जाएगा और सुनिश्चित इंटर्नशिप की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने जिला स्तर पर AI स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोलने की भी घोषणा की, जिससे युवाओं को नई तकनीकों में प्रशिक्षण मिल सके और रोजगार के अवसर बढ़ें।

    महिलाओं को मासिक सहायता का वादा

    महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए राहुल गांधी ने हर महीने 2,000 रुपए की सहायता देने की गारंटी दी। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद करेगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगी। कांग्रेस का मानना है कि इस कदम से समाज में महिलाओं की भागीदारी और निर्णय लेने की क्षमता भी बढ़ेगी।

    Featured News

    TMC और BJP पर तीखा हमला

    राहुल गांधी ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा (BJP) पर जमकर हमला बोला। पश्चिम बंगाल के रायगंज में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य का औद्योगिक क्षेत्र पहले वामपंथियों और अब TMC सरकार ने खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा, पहले बंगाल एक औद्योगिक केंद्र था। पहले कम्युनिस्टों और अब TMC ने यहां के उद्योग को खत्म कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैसे ही भ्रष्ट हैं, लेकिन भ्रष्टाचार की दौड़ में TMC भी पीछे नहीं है। उन्होंने कहा, शारदा चिट फंड घोटाला, 17 लाख निवेशकों के 1,900 करोड़ रुपये वापस नहीं किए गए। रोज वैली चिट फंड घोटाला, 31 लाख निवेशकों के 6,600 करोड़ रुपए अभी तक नहीं लौटाए गए।

    मंत्री कृष्णा कल्याणी के खिलाफ  मोहित सेनगुप्ता

    रायगंज सीट पर कांग्रेस ने मोहित सेनगुप्ता को उम्मीदवार बनाया है, जबकि TMC ने मौजूदा विधायक और मंत्री कृष्णा कल्याणी को मैदान में उतारा है। भाजपा ने इस सीट को दोबारा जीतने के लिए कौशिक चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। पिछले चुनाव में खाता नहीं खोल पाने वाली कांग्रेस इस बार TMC और BJP के बीच कड़े मुकाबले में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश कर रही है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts