Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जीवित बेटी का किया पिंडदान, परिजनों ने कहां हमारे लिये बेटी मर चुकी है

जीवित बेटी का किया पिंडदान, परिजनों ने कहां हमारे लिये बेटी मर चुकी है
जबलपुर। एक लड़की ने गत दिवस अपने परिजनों की अनुमति के बिना मुस्लिम लड़के से शादी कर ली। जिससे बाद माता पिता और भाई इतने दुखी हुए कि उन्होंने रविवार को उसका पिंडदान कर दिया। इसके बाद बाकायदा मृत्युभोज भी कराया गया। लड़की की मां का कहना है कि बेटी ने समाज में हमारी इज्जत की धज्जियां उड़ा दी हैं। हमारे लिए अब वह मर गई है। हमने ग्वारीघाट के सिद्धघाट पर उसका पिंडदान और मृत्युभोज कार्यक्रम कर दिया है।

यहां की है रहने वाली है युवती

गोहलपुर के पास अमखेरा की रहने वाली 22 साल की युवती ने मोहम्मद अयाज (25) से शादी कर ली है। कुछ दिन पहले ही शादी के वलीमे (रिसेप्शन) का कार्ड भी सामने आया था। कार्ड में युवती का नाम उजमा फातिमा लिखा है। इस शादी से नाराज परिजन ने युवती को मरा घोषित कर दिया। परिवार वालों ने जीवित बेटी की मौत की सूचना रिश्तेदारों और समाज के लोगों को देने के लिए शोक संदेश कार्ड छपवाया। कार्ड में उसकी मौत 2 अप्रैल को होना बताया है।

प्रदर्शन भी किया गया

अयाज और युवती ने जनवरी में शादी कर ली थी। मैरिज सर्टिफिकेट में तारीख 4 जनवरी 2023 दर्ज है। अपर कलेक्टर विमलेश सिंह के मुताबिक, लड़की और लड़के के परिजन को विवाह के रजिस्ट्रेशन से पहले सूचना दी गई थी। थाने में भी सूचित किया गया था। युवती के परिजन और हिंदूवादी संगठन के नेताओं ने एसपी आॅफिस के बाहर प्रदर्शन करते हुए इसे लव जिहाद बताया था।

बेटी ने झूठ बोला है कि उसकी शादी हमने कराई है

युवती की मां ने कहा, 'बेटी ने झूठ बोला है कि उसकी शादी हमने कराई है। शादी में दहेज दिया है। मैं उसके इस कदम से दुखी हूं। उसके पापा सदमे में हैं। उसने मुसलमान से शादी की है, इसका हम लोगों को पता ही नहीं था। 2 जनवरी को जब वह घर से गई, तब पता चला। वह घर से क्या लेकर गई और क्या लेकर नहीं गई? हमें इस बारे में भी पता नहीं है।

भाई ने किया पिंडदान

युवती के भाई ने कहा- हमने मेरी सबसे छोटी बहन का पिंडदान किया है। हमने सोचा था कि उसका कन्यादान करेंगे, लेकिन पिंडदान करना पड़ा। उसके शादी करने के फैसले से माता-पिता समेत पूरा परिवार दुखी है। जो होता है, अच्छे के लिए होता है।  
Arun Siddhnath
By Arun Siddhnath

Latest Posts