भोपाल में मोबाइल लुटेरों का आतंक :राजा भोज का किरदार निभाने वाले एक्टर राहुल चेलानी का फोन छीना

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के सामने एक बदमाश ने फिल्म एक्टर राहुल चेलानी का मोबाइल फोन छीन लिया। इसके अलावा राजधानी में मोबाइल लूटने की दो अन्य घटनाएं भी हुईं।
राजा भोज का किरदार निभाने वाले एक्टर राहुल चेलानी का फोन छीना
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के सामने मप्र सरकार द्वारा बनाई जा रही फिल्म राजाभोज में लीड रोल निभाने वाले एक्टर के हाथ से बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीन कर ले गए। इससे महज 15 मिनट बाद दस नंबर मार्केट में  एक्टिवा सवार बदमाशों ने युवक के हाथ से आईफोन झपट लिया।

    /img/89/1775639988530

     एक्टर राहुल चेलानी

    कैब बुक करने के दौरान वारदात

    इटारसी निवासी राहुल चेलानी, फिल्म एक्टर हैं और मप्र सरकार द्वारा बनाई जाने वाली फिल्म राजा भोज में लीड रोल किया है। वह इससे पहले छत्रपति शिवाजी महाराज पर बनी फिल्म में भी शिवाजी का किरदार निभा चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह मंगलवार की रात करीब 8.15 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के सामने मेन रोड पर खड़े होकर अपने मोबाइल से कैब बुक कर रहे थे। तभी अचानक काले रंग की बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उनके हाथ से सैमसंग कंपनी का मोबाइल छीन लिया और तेजी से भाग गए।

    युवक से आईफोन छीना

    छोला मंदिर इलाके में रहने वाले अनुज चौकसे, मंगलवार रात परिवार के साथ शादी की शॉपिंग करने 10 नंबर मार्केट पहुंचे थे, रात 8.30 बजे जब वह नाइका के शोरूम के बाहर किसी से मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी काले रंग की एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ से आईफोन छीना और फरार हो गए। मोबाइल की कीमत 1.5 लाख से ज्यादा बताई जा रही है।

    लुटेरों ने युवक के हाथ से मोबाइल फोन छीना 

    इसी तरह शाहपुरा में एक युवक के हाथ से बाइक सवार लुटेरों ने मोबाइल छीन लिया। शाहपुरा पुलिस के मुताबिक दानिश कुंज कोलार निवासी भूपेन्द्र सिंह पटेल बहनोई के साथ रघुनाथ नगर शाहपुरा पहुंचे थे। रात करीब नौ बजे रेस्टोरेंट के बाहर खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। मोबाइल की कीमत करीब 80 हजार रुपए होने की बात सामने आई है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts