RDVV में जबलपुर लोकायुक्त की कार्रवाई, 1500 की रिश्वत लेते प्यून गिरफ्तार, डिग्री देने के एवज में मांगी थी घूस

RDVV में जबलपुर लोकायुक्त की कार्रवाई, 1500 की रिश्वत लेते प्यून गिरफ्तार, डिग्री देने के एवज में मांगी थी घूस
जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (RDVV) में स्टूडेंट से डिग्री निकवाले के नाम पर 1500 रुपए रिश्वत लेते एक कर्मचारी नेता को जबलपुर लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का उपाध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा विश्वविद्यालय में चपरासी के पद पर पदस्थ है। वह परीक्षा विभाग में कार्य करवाने के लिए छात्र से रिश्वत मांगी थी।

क्या है मामला?

दरअसल, आरोपी राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में पदस्थ है। एक छात्र को डिग्री दिलाने के एवज में 2 हजार के रिश्वत की मांग की थी। बाद में सौदा 1500 रुपए में तय हुआ था। बताया जाता है कि आरोपी लंबे समय से विद्यार्थियों को डिग्री दिलाने के बदले रिश्वत ले रहा था। छात्र के भाई यश सिंह ने इसकी शिकायत लोकायुक्त से की। लोकायुक्त टीम ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें सही पाई गई।

लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों दबोचा

गुरुवार को लोकायुक्त की टीम छात्र के माध्यम से रिश्वत की राशि भेजी। लोकायुक्त टीम ने आरोपी को 1500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में चपरासी और कर्मचारी संघ का उपाध्यक्ष भी है। जानकारी नीतू त्रिपाठी उप पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर ने दी है। ये भी पढ़ें- Ratlam News : नशे में धुत टीचर ने काट दी छात्रा की चोटी, वीडियो वायरल होने पर टीचर को सस्पेंड
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts