Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सागर : नामांतरण के बदले 10 हजार रुपए की रिश्वत ले रहा पटवारी गिरफ्तार

सागर में तिली तिराहा गणेशपुरम पर खुलेआम रिश्वत ले रहे तहसील जैसीनगर के पटवारी को लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा
नामांतरण के बदले 10 हजार रुपए की रिश्वत ले रहा पटवारी गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सागर। कृषि भूमि के नामांतरण के बदले किसान से 10 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे पटवारी को लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा है। सागर जिले की जैसीनगर तहसील के पटवारी को यह रिश्वत खुलेआम लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। 

    किसान ने की थी लोकायुक्त एसपी आफिस में शिकायत

    रिश्वत मांगने की शिकायत लोकायुक्त कार्यालय पहुंचकर एसपी दुर्गेश राठौर से किसान भगवान दास सोलंकी निवासी सागर ने की थी। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी पुत्रवधू ने ग्राम कंकर कुइया, तहसील जैसीनगर में 1.4 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी। इसके नामांतरण का आवेदन तहसीलदार जैसी नगर के कार्यालय में लंबित है। इस पर जब शिकायतकर्ता ने पूछताछ की तो आरोपी पटवारी मानवेंद्र सिंह ठाकुर, हल्का नंबर-34, बम्होरी घाट, तहसील जैसीनगर ने 10 हजार रुपए की मांग की। रिश्वत नहीं देने पर नामांतरण लटकाने की धमकी भी दी। 

    ट्रैप टीम का गठन करके रवाना किया

    लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक सागर दुर्गेश राठौर ने रिश्वत मांगने की शिकायत का सत्यापन करवाया, जिसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बाद रिश्वतखोर को पकड़ने के लिए ट्रैप टीम बनाकर रवाना किया गया, जिसमें निरीक्षक रंजीत सिंह एवं निरीक्षक कमल सिंह उइके सहित लोकायुक्त सागर का पुलिस स्टाफ था।

    रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

    लोकायुक्त पुलिस टीम ने तिली तिराहा और गणेशपुरम की घेराबंद की। इसके बाद फरियादी किसान से जैसे ही 10 हजार रुपए नगद रिश्वत ली, वैसे ही हल्का पटवारी बम्होरी घाट मानवेंद्र सिंह ठाकुर को रंगे हाथों लोकायुक्त पुलिस सागर द्वारा पकड़ा गया। इसके बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में कार्रवाई की गई। 

    भ्रष्टाचार और रिश्वत मांगने की करें शिकायत

    महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में लोकायुक्त संभाग सागर की पुलिस टीम लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में अगर कोई सरकारी कर्मचारी/ अधिकारी रिश्वत मांगता है या पद का दुरुपयोग करता है तो उसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सागर में करें। अथवा सागर संभाग में भ्रष्टाचार संबंधित शिकायत के लिए हेल्प लाइन नंबर-8435794333 पर फोन कर सकते है।

    Vijay S. Gaur
    By Vijay S. Gaur

    विजय एस. गौर, पीपुल्स समाचार में रीजनल एडीटर हैं। साथ ही राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, खेती-किसानी,...Read More

    Latest Posts