Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पटना में ICICI लोम्बार्ड के मैनेजर का शव कुएं में मिला, इलाके में सनसनी; कई दिनों से लापता थे अभिषेक वरुण

पटना में ICICI लोम्बार्ड के मैनेजर का शव कुएं में मिला, इलाके में सनसनी; कई दिनों से लापता थे अभिषेक वरुण
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    राजधानी पटना के बेउर थाना क्षेत्र में एक खेत में स्थित कुएं से ICICI लोम्बार्ड के मैनेजर अभिषेक वरुण की लाश बरामद हुई है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया है। अभिषेक कई दिनों से लापता थे। मौके से उनकी स्कूटी और चप्पलें भी मिली हैं, जिससे उनकी पहचान पक्की हुई।

    CCTV में नशे की हालत में स्कूटी से जाते दिखे

    पुलिस को एक CCTV फुटेज मिला है, जिसमें अभिषेक 14 जुलाई की रात 10:48 बजे स्कूटी से अकेले जाते दिख रहे हैं। फुटेज में वह नशे में नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

    पार्टी में फैमिली के साथ गए थे, फिर अकेले रह गए

    जानकारी के मुताबिक, अभिषेक पटना के कंकड़बाग इलाके के रहने वाले थे और ICICI लोम्बार्ड में मैनेजर थे। 14 जुलाई की रात वह रामकृष्ण नगर इलाके के गणपति उत्सव हॉल में एक पार्टी में परिवार के साथ शामिल हुए थे। रात 10 बजे पत्नी और बच्चे घर लौट गए, लेकिन अभिषेक वहीं रुक गए।

    रात में पत्नी को किया था आखिरी कॉल

    रात करीब 1 बजे अभिषेक ने अपनी पत्नी को कॉल कर बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद से उनका फोन स्विच ऑफ हो गया और सुबह तक उनका कुछ पता नहीं चला।

    परिवार ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

    जब अभिषेक सुबह तक घर नहीं लौटे, तो उनके परिवार ने 14 जुलाई को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तलाश शुरू की और अब उनकी डेड बॉडी बरामद की है।

    मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद होगा साफ

    फुलवारीशरीफ के डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि अभिषेक की मौत के असली कारणों की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी कि यह दुर्घटना, आत्महत्या या हत्या है।

    अब तक की अहम बातें-

    • अभिषेक ICICI लोम्बार्ड में मैनेजर थे।
    • 14 जुलाई की रात पार्टी के बाद से लापता थे।
    • पत्नी को एक्सीडेंट की कॉल कर गायब हो गए।
    • शव खेत के कुएं से बरामद हुआ, पास में स्कूटी और चप्पलें मिलीं।
    • CCTV में अकेले जाते और नशे में दिखे।
    • पुलिस जांच में जुटी है, हर एंगल से पड़ताल जारी है।
    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts