Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

फैशन में फिर से लौट आया परांदा, अब रेशम के नहीं धागों और मिरर वर्क से हो रहा तैयार

वेडिंग या कल्चरल परफॉर्मेंस में ही नहीं अब रेगुलर फैशन में लग रहे परांदे
फैशन में फिर से लौट आया परांदा, अब रेशम के नहीं धागों और मिरर वर्क से हो रहा तैयार

प्रीति जैन। काली तेरी चोटी है, परांदा तेरा लालनी...गीत तो सभी ने सुना होगा, जिसमें रूपा गांगुली की चोटी के नीचे झूलते परांदा को देखकर सुमित सहगल यह गाना गाते हैं। पंजाबी लड़कियों को या फिर शादियों में लड़कियों की चोटी में चमकीले परांदा लगे देखें होंगे लेकिन समय के साथ यह चलन से बाहर हो गए थे, लेकिन फैशन हर दौर में कुछ नए बदलाव के साथ लौटता है। इसी तरह परांदा भी अब बिल्कुल नए अंदाज में लौटा है। अब इंडियन ही नहीं बल्कि वेस्टर्न ड्रेस के साथ भी बालों में स्टाइल एड करने के लिए परांदा लगाया जा रहा है। चमकीले परांदा के अलावा अब नियॉन कलर में धागे वाले, मिरर वाले और पोम- पोम वाले परांदा आ रहे हैं।

पोम-पोम लुक में खास

परांदा को अब शॉर्ट हेयर लेंथ के साथ भी लगाया जा सकता है। रंग बिरंगे धागों से सजे इन परांदा के नीचे पोम-पोम की लटकन इन्हें इंडो- वेस्टर्न लुक देती है। इसे चोटी के बीच में से गूंथा जा सकता है। इनकी कीमत 2000 रुपए से शुरू हो रही है।

छतरीदार मिरर परांदा

छतरीदार परांदा में धागों की विविंग छतरीनुमा डिजाइन में होती है जिसमें मिरर की सजावट होती है। इसे भी चोटी के साथ गूंथकर हैवी लुक क्रिएट किया जा सकता है। जिनके बाल पतले हैं वे इसे लगाकर बालों में हैवी लुक दिखा सकते हैं।

बदलते समय के साथ बदला परांदे का लुक

परांदा को चुटीला नाम से भी जाना जाता है। परांदा या चुटीला का पारंपरिक रूप तो काले धागों की चोटी में नीचे रंग-बिरंगे लटकन और मोती लगा होना ही है। बदलते समय के साथ परांदा कई अलग-अलग रूपों में भी मिलता है। आप सिर्फ एक रंग का परांदा भी खरीद सकती हैं। चोटी में परांदा लगाने के लिए पीछे की तरफ चोटी गूंथना शुरू करना होता है। इसके अलावा चोटी में परांदा बिल्कुल शुरुआत से भी लगा सकती हैं और बीच चोटी से भी। यह आपकी पसंद और बालों की लंबाई पर निर्भर करता है। इसे चोटी में अंदर की तरफ से लगाया जाता है, ताकि इसकी नोट यानी गांठ ऊपर की तरफ ना दिखे। इसके बाद इसे चोटी के साथ गूंथते रहना होता है। शॉर्ट हेयर लेंथ वाले भी अब परांदा लगा सकते हैं क्योंकि इन्हें लगाना भी अब आसान हो गया है। -आसिफ खान आशू, हेयरस्टालिस्ट

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts