Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP:पन्ना के हीरे को भारत सरकार से मिला GI टैग, CM मोहन यादव ने दी बधाई

स्थानीय प्रशासन और हीरा उद्योग के जानकारों के अनुसार, GI टैग मिलने से पन्ना के हीरे को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अलग पहचान मिलेगी। इससे निर्यात के अवसर बढ़ेंगे और प्रदेश के राजस्व में भी वृद्धि होगी।
पन्ना के हीरे को भारत सरकार से मिला GI टैग, CM मोहन यादव ने दी बधाई
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पन्ना। मध्य प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि भारत सरकार ने पन्ना के हीरे को GI (Geographical Indication) टैग प्रदान किया है। इस पहचान से न सिर्फ पन्ना के हीरे को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अलग पहचान मिलेगी, बल्कि अब इसे ‘पन्ना डायमंड’ के नाम से ब्रांड वैल्यू भी बढ़ेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह पन्ना के युवाओं, कारीगरों और स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि GI टैग मिलने से पन्ना के हीरे को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी और यह प्रदेश के लिए गर्व का विषय बन जाएगा।

    Twitter Post

    प्रदेश के लिए गर्व का पल

    पन्ना के हीरे को अब आधिकारिक तौर पर जीआई (Geographical Indication) टैग मिल गया है। यह मध्य प्रदेश का 21वाँ ऐसा उत्पाद बन गया है, जिसे देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी नई पहचान मिलने जा रही है। पन्ना के लोगों, हीरा व्यापार से जुड़े अधिकारियों, कारीगरों और व्यवसायियों के लिए यह वर्षों पुरानी कोशिशों का सफल परिणाम है।

    मेहनत का नतीजा

    पन्ना के जिला हीरा अधिकारी रवि पटेल ने बताया कि 7 जून 2023 को पन्ना हीरे के लिए जीआई टैग की प्रक्रिया शुरू की गई थी। ढाई साल की मेहनत और प्रयासों के बाद अब पन्ना हीरे को 14 प्राकृतिक श्रेणियों में जीआई टैग मिल चुका है। यह उनकी और जिले के लिए अत्यंत खुशियों का क्षण है।

    बढ़ता व्यवसाय

    हीरा अधिकारी ने बताया कि जीआई टैग मिलने से पन्ना हीरे की ब्रांड वैल्यू बढ़ेगी। अब मार्केट में पन्ना का हीरा अपनी अलग पहचान बनाएगा। लोगों को पन्ना हीरा अलग दिखाई देगा और इसकी बिक्री बढ़ने से राज्य और जिला का राजस्व भी बढ़ेगा।

    पतली कार्बन लाइन की खासियत

    पन्ना हीरे की सबसे बड़ी विशेषता इसकी बारीक कार्बन लाइन है, जो इसे अन्य हीरों से अलग बनाती है। इस पतली लाइन की वजह से पन्ना हीरे की डिज़ाइनिंग में भी विशेषता आती है। अब पन्ना डायमंड को सर्टिफिकेट के साथ खरीदा जा सकेगा, जिससे इसकी ब्रांड वैल्यू और भरोसेमंदी बढ़ जाएगी।

    अब कोई भी इसे नहीं बेच सकेगा

    प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि अब पन्ना डायमंड के नाम पर कोई भी दूसरा हीरा नहीं बेच सकेगा। जो ग्राहक पन्ना हीरा खरीदना चाहेगा, उसे केवल प्रमाणित पन्ना डायमंड ही मिलेगा। यह कदम व्यापारियों और ग्राहकों दोनों के लिए पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

    Aditi Rawat
    By Aditi Rawat

    अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...Read More

    Latest Posts