पन्ना में दर्दनाक हादसा :अजयगढ़-करतल मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो पलटी, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

पन्ना जिले के अजयगढ़-करतल मार्ग पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार बोलेरो पलटने से दो युवकों नीरज यादव और अमित अवस्थी की मौत हो गई, जबकि लल्लू राजपूत गंभीर रूप से घायल है। बोलेरो संतराम ढाबा के पास अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और चकनाचूर हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य किया और मामले की जांच शुरू की।
अजयगढ़-करतल मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो पलटी, दो युवकों की मौत, एक गंभीर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पन्ना। जिले के अजयगढ़-करतल मार्ग पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार बोलेरो पलटने से दो युवकों की जान चली गई। करतल से अजयगढ़ की ओर जा रही बोलेरो संतराम ढाबा के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। 

    हादसे में करतल निवासी नीरज यादव और अमित अवस्थी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि लल्लू राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

    Twitter Post

    बोलेरो पूरी तरह चकनाचूर 

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो बहुत तेज गति से थी और चालक का नियंत्रण बिगड़ने पर वह सड़क से उतरकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो पूरी तरह चकनाचूर हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही अजयगढ़ थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  

    ग्रामीणों ने की स्पीड ब्रेकर की मांग  

    प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर छा गई। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से अजयगढ़-करतल मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाने और रफ्तार पर नियंत्रण के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts