Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PM मोदी के जन्मदिन पर पांढुर्णा में जले आशीर्वाद के दीये, बालापुर गांव रोशनी से जगमगाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पांढुर्णा जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
PM मोदी के जन्मदिन पर पांढुर्णा में जले आशीर्वाद के दीये, बालापुर गांव रोशनी से जगमगाया
रामाकोना में PM मोदी की रंगोली बनी आकर्षण

पांढुर्णा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पांढुर्णा जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के वनग्राम बालापुर में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में हथकरघा विभाग, भोपाल के आयुक्त मदन विभीषण नागर गोजे और कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ की गरिमामय उपस्थिति रही। वहीं तीन शेर चौक पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अपर कलेक्टर ज्योति ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया।

दीपों की रोशनी से जगमगा उठा बालापुर

वनग्राम बालापुर में केंद्रीय योजनाओं से लाभान्वित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सभी ने दीप प्रज्वलित कर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। देखते ही देखते दीपों की रोशनी से पूरा बालापुर जगमगा उठा। कार्यक्रम में भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। ग्रामीणों और उपस्थित लोगों ने भजनों का आनंद लिया। इस दौरान पूरे कार्यक्रम स्थल पर भक्तिमय माहौल नजर आया।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी लिया हिस्सा

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद पांढुर्णा के अध्यक्ष संदीप घाटोड़े, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अलका एक्का, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। तीन शेर चौक पर भी नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम में सहभागिता की। आयोजन के दौरान सेवा, सहभागिता और जनकल्याण की भावना का संदेश दिया गया।

ग्राम पंचायतों और वार्डों में भी जले दीप

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम केवल बालापुर तक सीमित नहीं रहा। जिले की सभी ग्राम पंचायतों, नगरीय क्षेत्रों के वार्डों, बड़ी परियोजनाओं और महत्वपूर्ण स्थलों पर भी दीप प्रज्वलित किए गए। इन कार्यक्रमों में ग्रामीणों, हितग्राहियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया।

रामाकोना में PM मोदी की रंगोली बनी आकर्षण

पांढुर्णा जिले की सबसे बड़ी पंचायत रामाकोना में विट्ठल मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आकर्षक रंगोली बनाई गई। यह रंगोली श्रुति खरकर ने तैयार की। रंगोली देखने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचे। लोगों ने रंगोली की सराहना की और इसे कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण बताया।

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...Read More

Latest Posts