ग्वालियरताजा खबरमध्य प्रदेश

दतिया : 12 से 30 अप्रैल तक पण्डोखर धाम महोत्सव, देशभर से जुटेंगे श्रद्धालु और कलाकार, बॉलीवुड नाइट और जादूगर शो भी होगा

दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले में स्थित विश्वविख्यात पण्डोखर धाम में इस साल 12 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक पण्डोखर धाम महोत्सव का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन त्रिकालदर्शी गृहस्थ संत श्री पण्डोखर सरकार के दिव्य सान्निध्य में संपन्न होगा।

महोत्सव का आकर्षण होंगे कार्यक्रम

हर साल की तरह इस बार भी धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों की भव्य श्रृंखला महोत्सव का आकर्षण रहेंगी। हनुमान जयंती से प्रारंभ होकर रामकथा, भागवत कथा, झांकियां, भजन संध्याएं, मलखंब, लाफ्टर नाइट, कवि सम्मेलन से लेकर जादू शो तक, हर आयु वर्ग के लिए कुछ न कुछ विशेष आयोजन प्रस्तावित हैं।

धार्मिक आयोजनों का आरंभ

12 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ नवकुण्डीय श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ होगा। उसी दिन प्रसिद्ध देव जादूगर अपने चमत्कारी करतब दिखाएंगे और जवाबी कीर्तन का आयोजन भी होगा।
13 से 19 अप्रैल तक राष्ट्रीय संत महामंडलेश्वर श्री सच्चिदानंद बालप्रभु जी महाराज द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन होगा।

गजल नाइट से बंधेगा समां

  • 15 अप्रैल को श्री गुरुशरण जी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें महाभारत फेम पुनीत इस्सर अपनी अभिनय कला प्रस्तुत करेंगे और कुमार सत्यम ग्रुप गजल नाइट से समां बांधेगा।
  • 16 अप्रैल: अल्ताफ राजा एंड ग्रुप की बॉलीवुड नाइट
  • 18 अप्रैल: भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह की धमाकेदार प्रस्तुति
  • 21 अप्रैल: सुनील पाल, सुरेश अलबेला, जय विजय सचान जैसे हास्य कलाकारों की लाफ्टर नाइट
  • 22 अप्रैल: राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में पद्मश्री सुनील जोगी सहित कई चर्चित कवियों की उपस्थिति
  • 23 व 24 अप्रैल: महिला एवं पुरुष पहलवानों का विशाल दंगल, जिनमें देवा थापा (नेपाल) व पूनम पहलवान (हरियाणा) शामिल
  • 28-29 अप्रैल: विश्व कीर्तिमान जादूगरनी आंचल के हैरतअंगेज मैजिक शो

रामकथा और हनुमत महिमा की संगीतमय व्याख्या

  • 20 से 26 अप्रैल : प्रसिद्ध कथावाचक श्री राघवेन्द्र पाराशर द्वारा श्रीरामकथा
  • 27 अप्रैल से 1 मई: बृज रज अभिषेक वशिष्ठ द्वारा श्री हनुमत कथा का वाचन

 झांकियां, लोकनृत्य और लोकसंगीत

  • 23 अप्रैल: वृंदावन की रासलीला, मयूर महारास, लट्ठमार होली जैसी झांकियों का आयोजन
  • 20 अप्रैल: बुंदेली कलाकार कविता शर्मा, अंजली कुशवाहा और अन्य द्वारा लोकगीत व नृत्य

श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क व्यवस्था

पंडोखर धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सचिन मिश्रा ने बताया कि महोत्सव में सभी कार्यक्रम निशुल्क होंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भोजन, आवास, झूले और मनोरंजन के विशेष इंतजाम किए गए हैं। देश और विदेश से हजारों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है।

बच्चों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं

महोत्सव में बच्चों के लिए झूले, हवाई झूले, मनोरंजक आइटम, और श्रद्घालुओं के लिए भोजन, जल व ठहराव की निशुल्क व्यवस्था रहेगी। बाहर से आने वाले दुकानदारों के लिए भी उचित स्थान, बिजली और अन्य सुविधाएं पूरी तरह से नि:शुल्क दी जाएंगी।

हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ती है भीड़

यह आयोजन हर वर्ष देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं, सामाजिक व राजनीतिक हस्तियों, कला, खेल और प्रशासनिक जगत के लोगों की उपस्थिति का साक्षी बनता है। इस बार भी विभिन्न प्रदेशों से आने वाले महिला-पुरुषों और युवाओं की भारी उपस्थिति सुनिश्चित मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से चर्चा में आया अशोकनगर का आनंदपुर धाम, जानिए क्या है खासियत

संबंधित खबरें...

Back to top button