PlayBreaking News

सरकार का होली पर तोहफा...मप्र के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ाया

मप्र सरकार ने प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ाकर होली का तोहफा दिया है। इसके साथ ही मप्र के कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता 58% हो गया है।
Follow on Google News
मप्र के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ाया
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मप्र में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा दिया गया है। मप्र के कर्मचारियों को अब 58% महंगाई भत्ता मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार शाम को यह घोषणा की। अब कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता मिलेगा। इससे मप्र के 6 लाख 7 हजार कर्मचारियों को फायदा होगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि-आज होली के शुभ अवसर पर राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि कर 58% करने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय सेवकों को भारत सरकार के समान अप्रैल (पेड इन मई) 2026 के वेतन में 58% महंगाई भत्ता मिलेगा। जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक के एरियर की राशि मई 2026 से प्रारंभ होकर 6 समान किस्तों में दी जाएगी। 

    पेंशनर्स को भी 58% महंगाई राहत

    पेंशनर्स को भी जनवरी से फरवरी 2026 की पेंशन में 58% का महंगाई राहत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दिन में किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत बड़वानी में कैबिनेट की, कई महत्वपूर्ण निर्णय किए। शाम को सभी कर्मचारी बंधुओं और पेंशनर्स के कल्याण के लिए निर्णय लिया है। सभी को होली की बधाई। महंगाई राहत बढ़ाने से करीब 5 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा।

    केंद्र में 48 लाख कर्मचारी

    केंद्र सरकार के कर्मचारियों को वर्तमान में 58% महंगाई भत्ता (DA) दिया जा रहा है, जो 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार तय किया जाता है। यह भत्ता महंगाई दर के आधार पर समय-समय पर संशोधित किया जाता है ताकि कर्मचारियों की क्रय शक्ति बनी रहे। देशभर में लगभग 48 लाख केंद्रीय कर्मचारी इस महंगाई भत्ते का लाभ उठा रहे हैं। इसके अलावा करीब 65 लाख पेंशनर्स को भी महंगाई राहत (DR) दी जाती है। केंद्र के समान भत्ता लागू करने का निर्णय राज्यों के लिए भी एक महत्वपूर्ण मानक माना जाता है।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts