प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से चर्चा में आया अशोकनगर का आनंदपुर धाम, जानिए क्या है खासियत

Follow on Google News
प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से चर्चा में आया अशोकनगर का आनंदपुर धाम, जानिए क्या है खासियत
अशोकनगर। मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में स्थित श्री आनंदपुर धाम एक बार फिर राष्ट्रीय सुर्खियों में है। इस धार्मिक और आध्यात्मिक केंद्र को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं, क्योंकि आगामी दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इस धाम के दौरे पर आने वाले हैं। वैशाखी पर्व के अवसर पर लगने वाले वार्षिक मेले में शामिल होने के लिए पीएम मोदी का प्रस्तावित दौरा है, जिसे लेकर प्रशासन और ट्रस्ट दोनों स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

आश्रम में चलता है अलग नियम

श्री आनंदपुर धाम को संत श्री बालयोगी सत्यानंद जी महाराज द्वारा वर्ष 1933 में स्थापित किया गया था। यह धाम अद्वैत मत को मानने वालों का विश्व में एकमात्र आध्यात्मिक ट्रस्ट है। 22 अप्रैल 1954 को परमार्थ सेवा नाम से इस ट्रस्ट का गठन किया गया, जो आज एक विशाल आध्यात्मिक और सेवा केंद्र के रूप में कार्य कर रहा है। ये धाम न केवल साधना और भक्ति का स्थल है, बल्कि एक सुव्यवस्थित अनुशासनिक व्यवस्था के तहत संचालित एक आश्रमनुमा शहर भी है। यहां अनुयायी परंपरागत जीवनशैली और गुरु-सिद्धांतों पर आधारित दिनचर्या अपनाते हैं।

हजारों एकड़ भूमि में फैला आश्रम

श्री आनंदपुर ट्रस्ट के पास 1400 बीघा से अधिक क्षेत्रफल में फैला आश्रम परिसर है, और इसके पास हजारों एकड़ कृषि भूमि भी है। यह ट्रस्ट देश-विदेश में फैले अपने आश्रमों और केंद्रों के माध्यम से धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां

प्रतिवर्ष वैशाखी पर्व पर श्री आनंदपुर धाम में विशाल वार्षिक मेला आयोजित किया जाता है, जहां देशभर से हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस वर्ष यह आयोजन और भी ऐतिहासिक बनने जा रहा है, क्योंकि पहली बार किसी प्रधानमंत्री का दौरा इस धाम में प्रस्तावित है। पीएम मोदी के आगमन को लेकर धाम परिसर को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। धार्मिक आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सुरक्षा व्यवस्थाएं उच्च स्तर की होंगी। जिला प्रशासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और पूरे जिले में विशेष सतर्कता और निगरानी के आदेश दिए गए हैं। ये भी पढ़ें- प्यार का ऐसा भूत सवार, शादी के 9 दिन पहले दामाद के साथ भाग गई सास, जानिए क्या है पूरा मामला

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts