Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में दो नगर निगम कर्मचारियों की सीवर टैंक में मौत :जहरीली गैस से घुटा दम, चोइथराम मंडी गेट के पास हादसा

इंदौर में सोमवार को नगर निगम कर्मचारियों ने सीवर चेंबर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आकर अपनी जान गंवाई। साथी कर्मचारियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे और हादसे की जांच शुरू कर दी है।
Follow on Google News
जहरीली गैस से घुटा दम, चोइथराम मंडी गेट के पास हादसा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्य प्रदेश के इंदौर में सोमवार शाम सीवर सफाई के दौरान दो नगर निगम कर्मचारियों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों की जान जहरीली गैस के कारण दम घुटने से गई। मृतकों की पहचान करण और अजय के रूप में हुई है। घटना चोइथराम मंडी गेट के पास हुई।

    घटना सोमवार शाम लगभग 6:30 बजे हुई। कर्मचारी जोन-13 क्षेत्र में सीवर सफाई के लिए ड्यूटी पर थे। मौके पर उस समय तीन कर्मचारी मौजूद थे, जिनमें दो की मौत हुई और एक बच निकला।

    ये भी पढ़ें: नर्मदापुरम : बाथरूम में मिले युवक- युवती के शव, पास में बंदूक भी दिखी, जांच में जुटी पुलिस

    जहरीली गैस के कारण दम घुटा

    सीवर टैंक की सफाई के दौरान सक्शन टैंकर का पाइप गिर गया। टैंक में उतरे अजय और करण ने पाइप का टुकड़ा निकालने का प्रयास किया। टैंक में पहले से जमा जहरीली गैस के कारण दोनों बेहोश हो गए।

    ये भी पढ़ें: मर्डर या सुसाइड... बाथरूम में मिला युवती का शव, पास ही युवक की बॉडी पड़ी थी, पिस्तौल भी मिली

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एक अन्य कर्मचारी और स्थानीय नागरिक ने भी उन्हें बचाने का प्रयास किया। इन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिनमें एक कर्मचारी का नाम अकबर बताया गया है। अजय और करण को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts