Panchayat Season 4 : नई कहानी के साथ लौटे फुलेरावासी, जानें इस सीजन में क्या है खास

Follow on Google News
Panchayat Season 4 : नई कहानी के साथ लौटे फुलेरावासी, जानें इस सीजन में क्या है खास

एंटरटेनमेंट डेस्क। पंचायत एक ऐसी वेब सीरीज है जिसकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इसीलिए लोग बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे थे। इसके 3 सीजन पहले ही रिलिज हो गए थे। लोगों को चौथे सीजन का इंतजार था, लेकिन ये इंतजार अब खत्म हो गया है। ‘पंचायत सीजन 4’ अब रिलीज हो चुका है। प्राइम वीडियो ने सोमवार रात 12 बजे पंचायत के चौथे सीजन को स्ट्रीम कर दिया है।

क्या है सीजन 4 की कहानी

एक यूजर ने पंचायत सीजन 4 देखने के बाद उसकी कहानी शेयर करते हुए कहा कि पंचायत के सीजन 4 में प्रधान मंजू देवी (नीना गुप्ता) चुनाव हार जाती है।  सीजन 3 में प्रधान जी पर गोली सांसद ने चलावाई थी इसका खुलासा इस सीजन में हुआ है। प्रहलाद चा को विधायकी की सीट मिल चुकी है। सबसे जरूरी रिंकी और सचिव जी (जीतेंद्र कुमार) का मिलन इस सीजन में देखने को मिला है।

पंचायत 4 में स्टार कास्ट

सीजन 1,2,3 के अंदर जो कस्ट थी उसमें कोइ बदलाव नहीं किया गया है। पिछले सीजन कि तरह इसमें भी जितेंद्र कुमार के अलावा रघुवीर यादव, फैसल मलिक, सुनीता राजवर, नीना गुप्ता, चंदन राय, दुर्गेश कुमार, सानविका और अशोक पाठक जैसे कलाकार नजर आए है ।

यूजर का रिव्यू ‘सीजन 4 नहीं है परफेक्ट’

एक यूजर ने नए सीजन को लेकर एक्स पर लिखा कि पंचायत 4 एंजॉय करने लायक है लेकिन परफेक्ट नहीं है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि पंचायत की कहानी का हर एपिसोड बेहतरीन है, यह गांव की हल्की-फुल्की घटनाओं और गहरी छिपी हुई भावनाओं के बीच बेहतरीन संतुलन बनाता है। अब सीजन 5 का इंतजार है।

पंचायत की शुरूआत कब हुई थी

पंचायत सीजन 1 का प्रीमियर 3 अप्रैल 2020 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर किया गया था। सीरीज़ का दूसरा सीज़न 20 मई 2022 को रिलीज किया था सीरीज का तीसरे सीजन का प्रीमियर 28 मई 2024 को हुआ और अब एक साल बाद सीजन 4 का प्रीमियर 24 जून को रीलीज कर दिया है ।

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts