शादी टलने के बाद पलाश मुच्छल का रहस्यमयी वृंदावन दर्शन, सोशल मीडिया पर बढ़ी अफवाहें, क्या छिपा रहे हैं पलाश?

शादी टलने के बाद म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल का अचानक वृंदावन दर्शन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। तस्वीर वायरल होते ही लोगों ने सवाल उठाए कि क्या पलाश कुछ छिपा रहे हैं?
शादी टलने के बाद पलाश मुच्छल का रहस्यमयी वृंदावन दर्शन, सोशल मीडिया पर बढ़ी अफवाहें, क्या छिपा रहे हैं पलाश?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    म्यूजीशियन और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के सत्संग में बैठे नजर आ रहे हैं। दावा किया गया है कि तस्वीर में दिख रहा शख्स पलाश ही हैं। उनके साथ उनकी मां और सिक्योरिटी गार्ड भी नजर आ रहे हैं।

    यह विजिट क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी को लेकर तरह-तरह की अटकलें के बीच हुई हैं। दोनों की शादी 23 नवंबर को होनी थी, लेकिन स्मृति के पिता को शादी के दौरान हार्ट अटैक आने के बाद कार्यक्रम को टाल दिया गया। इसके कुछ ही दिनों बाद पलाश को तबीयत बिगड़ने और स्मृति को चीट करने जैसी अफवाहें तेज हो गईं।

    Twitter Post

     

    सोशल मीडिया पर बहस तेज

    पलाश की वृंदावन वाली फोटो सामने आने के बाद इंटरनेट पर उनको लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ यूजर्स ने लिखा कि लोग मुश्किल समय में भगवान के पास जाते हैं, तो कुछ ने पलाश पर ‘सिम्पैथी लेने’ के आरोप लगाए।

    परिवार ने किया क्लियर 

    रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के बीच स्मृति मंधाना के भाई श्रवण मंधाना ने बयान भी दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों की शादी रुकी जरूर है, लेकिन शादी टूटने या पलाश की बेवफाई जैसी खबरें बिल्कुल गलत हैं।

    अभी दोनों परिवारों ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार चल रही चर्चाओं ने पलाश और स्मृति की निजी जिंदगी को सुर्खियों में ला दिया है। पलाश का यह वृंदावन विजिट इन अफवाहों को और हवा देता दिख रहा है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts