Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Pakistan Quetta Blast :क्वेटा में बड़ा धमाका और गोलीबारी, 10 की मौत, 32 घायल

क्वेटा में बड़ा धमाका और गोलीबारी, 10 की मौत, 32 घायल
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा मंगलवार (30 सितंबर) को एक बड़े धमाके और गोलीबारी से दहल गई। यह विस्फोट फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) मुख्यालय के पास जरघुन रोड पर हुआ। इसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हो गए। आसपास के घरों और दुकानों की खिड़कियां टूट गईं और इलाके में दहशत फैल गई।

    अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित

    बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त मुहम्मद काकर ने बताया कि सभी घायलों को सिविल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है। स्वास्थ्य सचिव मुजीब-उर-रहमान ने राजधानी के सभी बड़े अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी।

    क्वेटा सिविल अस्पताल, बलूचिस्तान मेडिकल कॉलेज (BMC) और ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ को तुरंत ड्यूटी पर बुला लिया गया।

    इलाके की घेराबंदी, जांच शुरू

    धमाके के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। बचाव दल मौके पर पहुंच गए और घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

    मुख्यमंत्री ने निंदा की, आतंकियों पर कार्रवाई

    बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस हमले को आतंकवादी वारदात बताया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों की त्वरित कार्रवाई में चार आतंकवादी मारे गए।

    मुख्यमंत्री ने कहा- आतंकी हमलों से हमारे इरादे कमजोर नहीं होंगे। हम बलूचिस्तान को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा हूं और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts